छत्तीसगढ़बिलासपुर

सूरत के मृतकों को बिलासपुर में दी गई श्रद्धांजलि

मिनट मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की

सत्याग्रह डेस्क

शुक्रवार को गुजरात के सूरत शहर में कोचिंग सेंटर में आग लगने की वजह से करीब 20 स्टूडेंट काल के गाल में समा गए ।पूरे देश में इस घटना से मातम का माहौल है । गुजरात की इस घटना से सभी पेरेंट्स सहमे हुए हैं जिनके बच्चे ऐसे ही कोचिंग सेंटर में पढ़ाई कर रहे हैं क्योंकि यहां सुरक्षा मानकों का ध्यान नहीं रखा जाता ।अगर कभी किसी भी कोचिंग सेंटर में इस तरह के हादसे होते हैं तो उससे बचाव के कोई उपाय नहीं है ।इस घटना को लेकर देशभर में शोक सभा आयोजित की जा रही है ।इसी कड़ी में बिलासपुर में भी पुलिस सहायता संगठन परिवार की ओर से सीएमडी चौक स्थित अमर जवान स्मारक पर मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई ।इस मौके पर प्रदेश कार्यकारिणी अध्यक्ष के अलावा महिला उपाध्यक्ष गुला विश्वास ,अरविंद विश्वास, राजेश कुमार साहू ,सरिता खंडेकर, भावना पांडे, रेखा यादव, सूरज यादव, संतोष गायकवाड शामिल थे, जिन्होंने 2 मिनट मौन रखकर और मोमबत्ती जलाकर अपनी श्रद्धांजलि प्रकट की।

error: Content is protected !!
Letest
जांजगीर चाम्पा:- हनुमान धारा के पास डबरीनुमा तालाब में मिली अज्ञात युवक की लाश, हत्या की आशंका, पहचा... बिलासपुर में आसमानी कहर, धान रोपने गए किसान पर गिरी आकाशीय बिजली, मौके पर दर्दनाक मौत रिश्तों का खौफनाक अंत... बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार बंधक बनाकर महिला से दो दिन तक सामूहिक दुष्कर्म... पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा मॉर्निंग वॉक पर निकले कांग्रेसी नेता पर दिनदहाड़े जानलेवा हमला... तीन नकाबपोश बदमाशों ने डंडे और नुकी... पचपेड़ी: शक की आग में उजड़ा परिवार.. चरित्र संदेह ने ली पत्नी की जान, 12 दिन जिंदगी से लड़ने के बाद म... पंचायत सचिव सस्पेंड:- अनुशासनहीनता और आदेशों की अवहेलना पर हुई कार्रवाई, बिलासपुर में सट्टे के बड़े नेटवर्क पर पुलिस का छापा... मोबाइल, प्रिंटर और 50 हजार से ज्यादा नकदी जब्... न्यायधानी में खौफनाक वारदात.. पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या के बाद पति ने लगाई फांसी, दूसरे कमरे में ब... VIDEO कोटा:- खेत में दौड़ा मौत का करंट: मां और दो बेटों की दर्दनाक मौत, एक ही परिवार के तीन सदस्यों ...