बिलासपुर

मोटरसाइकिल चोर गिरोह का पुलिस ने किया भंडाफोड़, 11 मोटरसाइकिल, फ्रिज, गैस सिलेंडर किया गया जप्त

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में मोटरसाइकिल चोरी की घटनाएं अत्यधिक होने पर चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए अलग-अलग टीमों का गठन किया गया था इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली की उपरोक्त आरोपी अलग-अलग स्थानों में मोटरसाइकिल बेचने की फिराक में है, थाना प्रभारी कोतवाली प्रदीप आर्य एवं क्राइम ब्रांच टीम द्वारा एक साथ अलग-अलग स्थानों पर रेड कार्रवाई की गई जिस पर उपरोक्त आरोपियो को घेराबंदी कर पकड़ा गया आरोपियों के कब्जे से 11 नग मोटरसाइकिल, 1 नग फ्रीज 3 नग गैस सिलेंडर अलग-अलग स्थानों से जप्त किया गया। आरोपी अमन उर्फ बिल्लू श्रीवास्तव पिता अशोक श्रीवास्तव उम्र 22 साल निवासी देवनगर कोनी, किशन जांगड़े पिता सखाराम उम्र 20 साल निवासी कुंदरू बाड़ी प्रभात चौक सरकंडा, अजय उर्फ सोनू यादव पिता दशरथ लाल उम्र उम्र 28 साल निवासी बंधवापारा विद्या निकेतन स्कूल के पास सरकंडा, सुकालू साहूपिता स्वर्गीय राजकुमार उम्र 19 साल निवासी मन नाडोल त्रिपुरा, वीरेंद्र उर्फ बाऊआ चौहान पिता गन्नू चौहान निवासी तिफरा को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
करही गोलीकांड का हुआ खुलासा... उधारी, जलन और कारोबारी रंजिश में रची गई थी आयुष कश्यप की हत्या की साज़... अयोध्या तीर्थ यात्रा के नाम पर 75 ग्रामीणों से डेढ़ लाख की ठगी... आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज सीसी रोड निर्माण को लेकर विवाद, पंच से मारपीट और काटने का आरोप, अवैध बोर खनन और खनिज परिवहन पर बड़ी कार्रवाई... 11 वाहन जब्त, कलेक्टर के निर्देश पर की जा रही छापेमा... बिलासपुर में नहीं थम रहे मामूली विवाद में खूनी हमले...गणेश चौक में युवक पर धारदार हथियार से हमला मस्तूरी बाजार के पास बुजुर्ग का शव मिलने से हड़कंप...लू लगने से मौत की आशंका कोटा : नेवरा गांव में बकरी चोरी, रात में ताला तोड़कर 13 बकरियां ले गए चोर, मधुबन चौक पर अधेड़ से मारपीट कर लूट... घायल हालत में घंटों मदद का इंतजार, बिलासपुर:- हाईवे किनारे खड़े ट्रेलर में मिली ड्राइवर की लाश....संदिग्ध मौत की जांच में जुटी पुलिस, चकरभाठा:- तालाब में नहाने गए कॉलेज छात्र की डूबने से हुई मौत, बचाने उतरे दो भाई बाल-बाल बचे।