बिलासपुर

नहर में नहाने गई महिलाओं के उड़े होश जब अचानक सामने आ गया मगरमच्छ

डेस्क

रतनपुर में स्थित खारंग जलाशय खुटाघाट बांध में बड़ी संख्या में मगरमच्छ मौजूद है जो अक्सर मुख्य बांध से बाहर निकलकर नहरों के रास्ते ग्रामीण इलाकों में पहुंच जाते हैं। ऐसा ही कुछ नजारा इस शनिवार भी नजर आया। सुबह सुबह ग्रामीणों ने नहर में एक मगरमच्छ को देखा। संभावित खतरे को देखते हुए उन्होंने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी, लेकिन 4 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग से न तो कोई अधिकारी और ना ही कोई कर्मचारी मौके पर पहुंचा ।

लिहाजा ग्रामीण खुद मगर को पकड़ने के इरादे से नहर में उतर गए । बताया जा रहा है सुबह सुबह करीब 5:00 बजे नहर में नहाने गई महिलाओं ने सबसे पहले मगरमच्छ को देखा। जिसकी सूचना उन्होंने अपने परिजनों को दी। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना वन विभाग को दे दी लेकिन रतनपुर डिप्टी रेंजर और रेंजर मौके पर नहीं पहुंचे। इसके बाद ग्रामीणों ने सुबह करीब 9:00 बजे खुद ही नहर में उतर कर मगर को पकड़ने का निर्णय लिया। कुछ कोशिशों के बाद उन्होंने मगर को पकड़कर नहर से बाहर भी निकाल लिया और रस्सी से बांध दिया। लेकिन इसी दौरान ताकतवर मगर ने खुद को रस्सी से छुड़ा लिया और वापस नहर में चला गया।

जिसके बाद दोबारा ग्रामीण मगर को पकड़ने नहर में उतर गए। इसी दौरान वन विभाग के कर्मचारी भी वही पहुंच गए और ग्रामीणों की मदद से जाली की सहायता लेते हुए आखिरकार मगरमच्छ को पकड़ लिया गया, जिसे वापस खुटाघाट मुख्य डैम में छोड़ दिया गया। मगर को सुरक्षित डैम में पहुंचा देने के बाद वन विभाग और ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। इस दौरान वन विभाग के कर्मचारियों की मदद श्याम रतन कश्यप,, बिशेस्वर श्रीवास, गया राम , राम फल यादव, प्रकाश सांडा, दीपक यादव ने की। मगरमच्छ के रेस्क्यू को देखने बड़ी संख्या में ग्रामीण यहां इकट्ठा हो गए थे। अक्सर मगरमच्छ इसी तरह से बांध से निकलकर कभी सड़क पर तो कभी तालाबों में नजर आते हैं जिससे यहां कभी कोई दुर्घटना भी घट सकती है लेकिन फिलहाल इंसान और मगर के बीच तनाव जैसी कोई स्थिति नहीं है और दोनों का सह अस्तित्व एक साथ यहां कायम है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...