जांजगीर चाँपा

जांजगीर-चाम्पा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर 6 जुआरियों को किया गिरफ्तार… नगदी सहित मोटरसाइकिल बरामद,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चाम्पा – थाना अकलतरा क्षेत्र में जुआ खेलते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर साइबर टीम एवं थाना अकलतरा पुलिस ने कार्रवाई को अंजाम दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा विवेक शुक्ला (IPS) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप के मार्गदर्शन में यह कार्यवाही की गई। वहीं, डीएसपी प्रदीप कुमार सोरी के नेतृत्व में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से दबिश देकर आरोपियों को पकड़ा। गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 6 नग मोबाइल, 1 नग मोटरसाइकिल, नगद 33,270 रुपए, 52 पत्ती ताश एवं एक बोरी फट्टी बरामद की है। पकड़े गए आरोपियों में संजीव कुमार साहू 40 वर्ष, बालचंद साहू 59 वर्ष दोनों निवासी कोसा, थाना मुलमुला; रविचंद्र निराला 48 वर्ष एवं अजय रात्रे 30 वर्ष निवासी मुरलीडीह, थाना मुलमुला; टीकम टंडन 44 वर्ष निवासी खिसोरा, थाना अकलतरा; तथा मकबूल खान 35 वर्ष निवासी अकलतरा शामिल हैं।पुलिस ने सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम 2022 की धारा 3(2) के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें विधिवत गिरफ्तार किया। इस कार्यवाही में निरीक्षक मणीकांत पाण्डेय, थाना प्रभारी अकलतरा का महत्वपूर्ण नेतृत्व रहा। इसके अतिरिक्त साइबर सेल के एएसआई विवेक सिंह, आरक्षक गिरीश कश्यप, प्रदीप दुबे, आनंद किशोर, अर्जुन यादव एवं हजारी लाल मेरसा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...