बिलासपुर

एनएसएस शिविर में नमाज पढ़वाने पर धार्मिक भावनाएं हुई आहत… आठ पर केस दर्ज,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना कोनी पुलिस ने गुरू घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर में धार्मिक भावनाएं आहत करने के मामले में आठ लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार, 26 मार्च 2025 से 1 अप्रैल 2025 तक ग्राम शिवतराई, कोटा में एनएसएस शिविर का आयोजन किया गया था।दिनांक 31 मार्च को शिविर में कुछ अनावेदकों द्वारा नमाज अदा करवाई गई, जिससे अन्य छात्रों की धार्मिक भावनाएं आहत हुईं। इस संबंध में शिविर में भाग ले रहे छात्रों ने आवेदन देकर शिकायत दर्ज कराई थी। जांच के बाद पुलिस ने प्रोफेसर दिलीप झा, डॉ. मधुलिका सिंह, डॉ. ज्योति वर्मा, डॉ. नीरज कुमारी, डॉ. प्रशांत वैष्णव, डॉ. सूर्यभान सिंह, डॉ. बसंत कुमार और एनएसएस टीम कोर लीडर छात्र आयुष्मान चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इन पर भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 196(ख), 197(1)(ख)(ग), 299, 302 एवं छत्तीसगढ़ धर्म स्वातंत्र्य अधिनियम की धारा 4 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। चूंकि घटना ग्राम शिवतराई थाना कोटा क्षेत्रांतर्गत घटित हुई थी, इसलिए अपराध की मूल डायरी थाना कोटा स्थानांतरित कर दी गई है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए विस्तृत विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की जांच कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी से ससुराल जाने निकला था युवक, रास्ते में मौत ने रोक ली राह, तेज रफ्तार बस की टक्कर से मौके प... पिकनिक स्पॉट में ‘लूट का खेल’! युवती से मारपीट कर मोबाइल-बैग छीना, आरोपी पकड़े गए तो दर्ज हुई FIR वरिष्ठजनों के सम्मान में सजा मंच, 500 से अधिक बुजुर्गों का स्वास्थ्य परीक्षण, जरूरतमंदों को मिले श्र... बिस्तर से गायब हुई तीन माह की मासूम...सुबह पानी के ड्रम में मिली लाश, आखिर क्या हुआ मासूम के साथ? बिलासपुर:- किसानों के खेत तक पहुंचने से पहले खुली ‘जहर’ की पोल! लोखंडी में 35 लाख का अवैध कीटनाशक और... रतनपुर हाईवे पर दर्दनाक हादसा: भारी वाहन के सामने कूदने से अज्ञात व्यक्ति की मौत, नही हो पाई पहचान, बिलासपुर जिले में प्रशासनिक फेरबदल... 6 अधिकारियों को नई जिम्मेदारी, आकांक्षा त्रिपाठी बिलासपुर तो ब... VIDEO:- मल्हार स्कूल में शिकायतों का पुलिंदा, कलेक्ट्रेट में बच्चों का प्रदर्शन: प्राचार्य-शिक्षकों ... भाई के साथ एनीकट पार कर रहे थे तीज राम, काई पर फिसला पैर और अरपा के गहरे पानी में समा गई जिंदगी, दूस... कटरा जंगल में डीजल का ‘खेल’ बेनकाब: टैंकर में छिपाकर ले जा रहे थे 1000 लीटर अवैध डीजल... 3 गिरफ्तार,...