बिलासपुर

सड़क पर पैदल चल रही महिला को बस ने मारी ठोकर…गंभीर चोट लगने से मौके पर हुई मौत,

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – सकरी थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक सड़क हादसे में मजदूरी के लिए पैदल जा रही महिला की बस की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना सोमवार सुबह काठाकोनी पुल के समीप हुई। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम विंध्यासर निवासी लक्ष्मीनबाई वस्त्रकार उम्र 50 वर्ष अपने पति शिवकुमार के साथ काठाकोनी मजदूरी के लिए पैदल जा रही थीं। तभी वे काठाकोनी पुल के पास पहुँचे ही थे

की पीछे से तेज गति से आ रही दीप ट्रेवल्स की बस क्रमांक CG 10 G 0323 ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि लक्ष्मीन बाई की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँची और आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
"बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल... कोटा:- डंडों से पीट-पीटकर किसान की हत्या... एक आरोपी गिरफ्तार, दूसरा फरार, पुलिस जुटी जांच में, सीपत:- क्या प्रेम प्रसंग बनी मौत की वजह? घर के पीछे बाड़ी में मिली युवक की लाश, गले पर निशान देख हत्... बिजली विभाग की घोर लापरवाही का खौफनाक अंजाम! झूलते तार से किसान की मौत, गांव में उबाल, कार्रवाई की म... बिलासपुर:- मिट्टी को आकार देते-देते बुझ गई जिंदगी... इलेक्ट्रिक चाक में करंट उतरने से कुम्हार की दर्... बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला...