बिलासपुर

बिलासपुर: आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड बनाने विशेष अभियान…17 जनवरी को राशन दुकानों और शिविरों में होगी सुविधा,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन बिलासपुर के अंतर्गत आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना एवं वय वंदना योजना के तहत पात्र हितग्राहियों के लिए विशेष अभियान आयोजित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, बिलासपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह अभियान 17 जनवरी 2026, शनिवार को वार्डवार पीडीएस दुकानों एवं निर्धारित शिविर स्थलों में संचालित किया जाएगा। अभियान के तहत परिवार के सभी पात्र सदस्यों का पृथक-पृथक आयुष्मान कार्ड बनाया जाएगा। वहीं 70 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों का वय वंदना कार्ड तैयार किया जाएगा। वय वंदना कार्ड बनवाने के लिए आधार कार्ड में आयु 70 वर्ष या उससे अधिक होना अनिवार्य है। जिन वरिष्ठ नागरिकों का पूर्व में आयुष्मान कार्ड बन चुका है, उन्हें 70 वर्ष पूर्ण होने के उपरांत पुनः ई-केवाईसी कराना होगा, जिससे उन्हें 5 लाख रुपये तक के अतिरिक्त स्वास्थ्य लाभ की पात्रता मिल सकेगी। अभियान में हितग्राहियों को आधार कार्ड, राशन कार्ड तथा आधार से लिंक मोबाइल नंबर के साथ उपस्थित होना आवश्यक होगा, ताकि दस्तावेजों का सत्यापन कर आयुष्मान कार्ड एवं वय वंदना कार्ड निर्गत किया जा सके।

इसके लिए माइक्रोप्लान के अनुसार अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। निर्देशानुसार, नियुक्त कर्मचारी संबंधित वार्डों में निर्धारित पीडीएस दुकानों एवं शिविर स्थलों पर कार्ड निर्माण का कार्य संपादित करेंगे। साथ ही नामित मॉनिटरिंग अधिकारी अभियान का पर्यवेक्षण एवं निगरानी करेंगे तथा अभियान उपरांत आयुष्मान कार्ड निर्माण की रिपोर्टिंग सुनिश्चित करेंगे। स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को आवश्यक दस्तावेजों के साथ शिविर स्थल पर पहुंचकर इस योजना का लाभ लें, ताकि जरूरतमंद परिवारों और वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क स्वास्थ्य सुरक्षा का लाभ समय पर मिल सके।

error: Content is protected !!
Letest
जन्मदिन पर मां महामाया के दरबार पहुंचे डिप्टी सीएम अरुण साव... कार्यकर्ताओं ने फलों से तौलकर किया भव... छात्रावास की जमीन पर जेसीबी चलाने की जल्दबाजी... अब राजस्व नक्शे से जमीन का रकबा ही नहीं खा रहा मेल!... बूथों को मजबूत करने और शक्ति केंद्रों के नियमित प्रवास पर भाजपा का जोर, मल्हार मंडल की बैठक संपन्न गनियारी में श्रद्धा और भक्ति के साथ मनाई गई महर्षि कश्यप ऋषि की जयंती, समाज ने लिया उनके आदर्शों पर ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, मारपीट कर मोबाइल और रुपये छीने, दो आरोपी गिरफ्तार मस्तूरी के होनहार अरमान गेंदले राष्ट्रीय पॉवरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में दिखाएंगे दमखम, दूसरी बार करेंग... बिलासपुर पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप का दोनों राज्यों में दबदबा, छत्तीसगढ़-मध्य प्रदेश में पेट्रोल बिक्... स्वास्थ्य सेवाओं की असली ताकत मितानिनों का सम्मान, मल्हार नगर पंचायत ने श्रीफल और साड़ी भेंटकर बढ़ाय... मस्तूरी सीईओ और आरईएस एसडीओ को हटाने की मांग पर लामबंद सरपंच संघ.... 1 दिसंबर को चक्काजाम की चेतावनी चरित्र शंका में पत्नी की हत्या, खाट से गिरने की कहानी बनाकर दफनाया शव, कब्र से निकली लाश ने खोला राज