बिलासपुर

सांप काटने से पीड़ित बच्चे का ईलाज करने से इंकार, सिम्स के ड्यूटी डॉक्टर ने परिजनों को कहा ले जाये दूसरे हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – एक बार फिर बिलासपुर सिम्स की एक बड़ी लापरवाही सामने आई है, यहां एक स्नेक बाईट से तड़पते बच्चे को डॉक्टर ने एडमिट करने से मना करते हुए दूसरे अस्पताल में भर्ती करने का हवाला देते हुए दुर्व्यवहार किया है। वही मौके पर मौजूद न्यूज़ की टीम ने भी बच्चे को एडमिट करने का रिक्वेस्ट किया तो टीम से भी डॉक्टर ने बदसलूकी की जबकि कैजुवल्टी में पहले से तीन और पीड़ित इलाज के लिए तड़प रहे थे…..

उनका भी डॉक्टर इलाज करना छोड़ कुर्सी में बैठे रहे……परिजनों की लाख दुहाई के बाद भी पीड़ित बच्चे का इलाज नही किया जा रहा था…..डॉक्टर की सारी हरकत कैमरे में कैद हो गई है। दरअसल स्नेक बाईट से पीड़ित हेमू नगर निवासी 14 साल के जिडेंन मरे को देर रात डॉक्टर ने अस्पताल में एडमिट करने से इंकार कर दिया, दर्द से तड़प रहे बच्चे के परिजनों ने डॉक्टर से इलाज के लिए दुहाई मांगते रहे लेकिन ड्यूटी में तैनात डॉक्टर अंशुल का दिल नही पसीजा और बच्चे को बिना चेक किये दूसरे अस्पताल में एडमिट करने का हवाला देने लगे।

इधर मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को हस्तक्षेप करना पड़ा और डॉक्टर से बच्चे का इलाज करने रिक्वेस्ट किया लेकिन उसके बाद भी डॉक्टर की हठधर्मिता इतनी थी उसने साफ तौर पर बच्चे को दूसरे अस्पताल ले जाने और बेड नहीं होने का हवाला देकर दुर्व्यवहार किया….

हालांकि बाद में विभिन्न प्रयासों के बाद सिम्स में ही बच्चे का इलाज शुरू किया गया तब कही परिजनों को राहत मिली।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,