मल्हार

मल्हार नगर पंचायत में 8 वर्षों से हाईमास्ट लाइटें बंद… दुर्घटना का बना हुआ है खतरा,

उदय सिंह

मल्हार – नगर पंचायत मल्हार में स्थापित हाईमास्ट लाइटें पिछले आठ वर्षों से बंद पड़ी हुई हैं। नगर के मेला चौक, गढ़ चौक, स्कूल चौक, मंदिर चौक, गुड़ी चौक और नगर पंचायत कार्यालय जैसे प्रमुख स्थानों पर लगी कुल छः हाईमास्ट लाइटों का संचालन लंबे समय से बंद है, जिससे नगरवासी रात्रि में अंधेरे से जूझ रहे हैं। मल्हार नगर पंचायत पुरातत्व व पर्यटन की नगरी है जहाँ भगवान पातालेश्वर महादेव व माँ डिडनेश्वरी के दर्शन करने और टूरिस्ट घूमने आते है जिन्हें मंदिर के आस पास लगे हाईमास्ट के खराब होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है । स्थानीय नागरिकों का कहना है कि लाइटें बंद होने के कारण इन क्षेत्रों में रात के समय न तो पर्याप्त रोशनी रहती है और न ही सुरक्षा का कोई प्रबंध है। इससे न केवल असामाजिक गतिविधियों को बढ़ावा मिल सकता है, बल्कि राहगीरों को आवागमन में भी कठिनाई होती है। विशेष चिंता की बात यह है कि कुछ लाइटें खंभों से अधर में लटकी हुई हैं, जिससे कभी भी दुर्घटना हो सकती है।

इस विषय में जब नगर पंचायत उपाध्यक्ष सुशील राजा चौबे से बात की गई, तो उन्होंने बताया, “यह समस्या पिछले आठ वर्षों से बनी हुई है। पिछले 5 वर्षों से राज्य में और मल्हार में कांग्रेस की सरकार थी, लेकिन किसी ने भी इस ओर ध्यान नहीं दिया। वर्तमान में मल्हार में भाजपा की सरकार बने कुछ ही माह हुए हैं। हमारी प्राथमिकता है कि इस समस्या को जल्द से जल्द सुलझाया जाए। हम शासन से राशि की मांग कर रहे हैं ताकि इन हाईमास्ट लाइटों की मरम्मत कराकर उन्हें पुनः शुरू किया जा सके।”

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्... VIDEO:- लॉ के स्टूडेंट्स तोड़ रहे कानून! जूनियर छात्र से मारपीट का वीडियो हो रहा वायरल…प्रदर्शन में ... राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय...