बिलासपुर

बिलासपुर: सेंदरी बस स्टैंड पर चाकूबाजी से सनसनी, बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने दो युवकों को मारा चाकू, एक की हालत गंभीर,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के सेंदरी बस स्टैंड के पास बुधवार तड़के एक मोटरसाइकिल में सवार तीन अज्ञात युवकों ने दो युवकों पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। वारदात में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। एक युवक की हालत अधिक गंभीर होने पर उसे सिम्स अस्पताल से बेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास सहित अन्य धाराओं में अपराध दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।मिली जानकारी के अनुसार सेंदरी बस स्टैंड के पास रामदास के ठेले के सामने बुधवार सुबह करीब 4 से 5 बजे के बीच अंकित बघेल और उसका साथी दिले केंवट घूमने निकले थे। इसी दौरान एक मोटरसाइकिल पर सवार होकर तीन अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। आरोप है कि तीनों ने दोनों युवकों पर हत्या करने की नीयत से चाकू से हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। चाकू के हमले में अंकित बघेल के बाईं ओर पसली में गंभीर चोट लगी और काफी खून बहने लगा। वहीं दिले केंवट के सीने में चाकू लगने से वह भी घायल हो गया।आसपास मौजूद अन्य लोगों ने तत्काल डायल 112 को सूचना दी और दोनों घायलों को उपचार के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया। घटना की जानकारी मिलने पर अंकित के भाई अशोक बघेल भी तत्काल सिम्स पहुंचे। उन्होंने देखा कि अंकित की हालत गंभीर थी और वह बातचीत करने की स्थिति में नहीं था। गंभीर चोट को देखते हुए अशोक ने उसे बेहतर उपचार के लिए सिम्स से निजी अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया। प्रार्थी अशोक बघेल की रिपोर्ट पर कोनी पुलिस ने मोटरसाइकिल सवार तीन अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 109 और 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस द्वारा आरोपियों की पहचान के लिए घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच सहित अन्य माध्यमों से पतासाजी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
24 घंटे ड्यूटी, न छुट्टी न पर्याप्त बजट... छात्रावास अधीक्षकों का नेहरू चौक पर प्रदर्शन, संदिग्ध हालात में युवक की मौत, न्याय के लिए भटक रहा परिवार… अब एसपी से लगाई गुहार, सकरी पुलिस पर दु... बिरकोना रोड पर बोलेरो ने बाइक को मारी टक्कर, तीन घायल, युवक का पैर टूटा, मासूम के पैर पर चढ़ा पहिया फरहदा में बलराम का आतंक! शराब के लिए पैसे नहीं देने पर दो युवकों को पीटा, घरों में तोड़फोड़... सड़क ... बिलासपुर:- छोटे भाई को बचाने पहुंचा युवक, बदमाश ने गले पर चाकू से किया जानलेवा वार, 18 टांके लगे, न्... बिलासपुर: हड़ताल पर अड़े 229 पटवारियों पर प्रशासन का शिकंजा, ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई; 102 का वेत... धान खरीदी से पहले प्रशासन का बड़ा एक्शन...7 ठिकानों पर छापे, 200 क्विंटल से ज्यादा धान जब्त, अवैध धा... बिलासपुर: 6 साल में रकम दोगुनी करने का झांसा, 24 लाख की ठगी; चिटफंड कंपनी के डायरेक्टर समेत चार गिरफ... बच्ची के एक्सीडेंट के बाद भड़की भीड़... युवकों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बाइक में लगाई आग, बिल्हा के गो... हत्या के प्रयास और बलवा के मामले में पांच साल से फरार पिता-पुत्र समेत तीन आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पु...