मल्हार

मल्हार :- ग्राम चौहा में 46 गौवंशों को कराया गया मुक्त…तस्करी की आशंका, हिन्दू संगठन ने की थी शिकायत,

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना अंतर्गत मल्हार चौकी क्षेत्र के ग्राम चौहा में 46 गौवंशों को अत्यंत अमानवीय तरीके से तेज धूप में बिना चारा-पानी के बांधकर रखने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल से जुड़े गौ रक्षक प्रमुख पूर्णेन्द्र कुमार शर्मा उर्फ बाबा शर्मा ने इस घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और मल्हार चौकी में तत्काल शिकायत दर्ज कराई। मिली जानकारी के अनुसार, दोपहर लगभग 3 बजे के आसपास प्रार्थी को सूचना मिली कि ग्राम चौहा में सुनील धृतलहरे पिता सहसराम धृतलहरे एवं मंगलू बारमते पिता हीरादास द्वारा बड़ी संख्या में गौवंशों को क्रूरता पूर्वक तेज धूप में बांधकर रखा गया है। मौके पर पहुंचने पर यह पाया गया कि कुल 46 गौवंशों को बिना चारा-पानी के अत्यंत दयनीय स्थिति में रखा गया था।

पूर्णेन्द्र शर्मा ने पुलिस को इसकी सूचना दी और आरोप लगाया कि यह घटना पशु क्रूरता अधिनियम का स्पष्ट उल्लंघन है और यह गौ-तस्करी की आशंका को जन्म देती है। उन्होंने बताया कि बिना कलेक्टर की अनुमति के फर्जी दस्तावेजों के सहारे इस प्रकार गौवंशों को लाना एवं बांधकर रखना, तस्करी में संलिप्तता की ओर संकेत करता है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुनील धृतलहरे और मंगलू बारमते के खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 10-LCG, 4-LCG और 6-LCG के अंतर्गत अपराध दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही गौवंशों को मुक्त कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया गया है।इस घटना से क्षेत्र में गौ तस्करी को लेकर चिंता और आक्रोश व्याप्त है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं की कड़ी निगरानी की जाए और दोषियों को कड़ी सजा दी जाए। गौ रक्षक प्रमुख पूर्णेन्द्र शर्मा ने प्रशासन से अपील की है कि तस्करी में संलिप्त व्यक्तियों की जांच कर, उन पर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...