बिलासपुर

बिलासपुर: स्कूल समय में फिर बदलाव…नया आदेश जारी, जानिए अब किस समय लगेंगी कक्षाएं,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए स्कूल शिक्षा विभाग ने विद्यालयों के संचालन समय में पूर्व में बदलाव किया था, जिसे अब फिर से बदलकर पूर्ववत कर दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह व्यवस्था तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। आदेश में कहा गया है कि अत्यधिक ठंड के कारण बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ रहे प्रतिकूल प्रभाव को ध्यान में रखते हुए पूर्व में यह निर्णय लिया गया था लेकिन वर्तमान समय में ठंड खत्म हो जाने पर नया आदेश जारी किया गया है। जारी निर्देश के मुताबिक एक पाली में संचालित होने वाले सभी शासकीय, अशासकीय और अनुदान प्राप्त प्राथमिक से लेकर हाई और हायर सेकेंडरी विद्यालय सोमवार से शुक्रवार तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक संचालित होंगे।

वहीं शनिवार को इन स्कूलों का समय सुबह 7:30 बजे से 11:30 बजे तक रहेगा। दो पालियों में चलने वाले स्कूलों के लिए भी अलग-अलग समय निर्धारित किया गया है। पहली पाली सोमवार से शुक्रवार सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक चलेगी, जबकि दूसरी पाली दोपहर 12 बजे से शाम 4 से 5 बजे तक संचालित होगी। शनिवार को दोनों पालियों का समय सुबह 7:30 से 11:30 बजे तक तय किया गया है। प्रशासन ने सभी विद्यालयों को आदेश का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...