तखतपुर

तखतपुर:- फिर अवैध रेत भंडारण पर बड़ी कार्रवाई… 120 ट्रैक्टर रेत जब्त,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर तखतपुर क्षेत्र में अवैध रेत भंडारण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई। एसडीएम तखतपुर के मार्गदर्शन में राजस्व विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने तखतपुर तहसील अंतर्गत ग्राम मोढ़े में छापा मार कार्रवाई की, जहां प्रमोद कुमार निर्मलकर द्वारा अवैध रूप से 120 ट्रैक्टर रेत का विभिन्न स्थानों पर भंडारण किया गया था। छापेमारी के दौरान मौके पर भारी मात्रा में अवैध रेत पाए जाने पर तत्काल उसे जब्त कर गांव के उपसरपंच को सुपुर्द किया गया। साथ ही अवैध रेत भंडारण करने वाले को नोटिस जारी कर कानूनी कार्यवाही की प्रक्रिया शुरू की गई है।

इस कार्रवाई में तहसीलदार तखतपुर पंकज सिंह, माइनिंग इंस्पेक्टर राजू यादव, राजस्व निरीक्षक ऋषि राज, हल्का पटवारी, ग्राम सरपंच और कोटवार उपस्थित रहे। अधिकारियों की कार्रवाई से यह स्पष्ट संकेत मिला है कि जिला प्रशासन अवैध खनन और रेत भंडारण जैसे गैरकानूनी कार्यों के प्रति सख्त रवैया अपनाए हुए है। वही प्रशासन की इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है और रेत माफिया बचने की कोशिश में जुट गए है।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...