मस्तूरी

मस्तूरी क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए क्षेत्रीय विधायक ने हॉस्पिटल से की अपील….निर्देशो का करें पालन

उदय सिंह

मस्तूरी – क्षेत्र में लगातार कोरोना संक्रमण तेज गति से फैलती जा रही है खुद क्षेत्रीय विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी भी कोरोना संक्रमित है जो रायपुर एम्स हॉस्पिटल में एडमिट है अस्वस्थ होते हुए भी मस्तूरी क्षेत्र के जनता में बड़ी तेजी से फैल रही कोरोना के प्रति गहरी चिंता जाहिर किया है तथा अपने विधायक मद से तत्काल वैकल्पिक व्यवस्था के लिए एक लाख की सहायता राशि देने की भी बात डॉ बांधी द्वारा कही गई है। इसके अलावा प्रशासनिक अमले को निर्देशित किया है कि यथा संभव प्रयास कर संक्रमण के फैलाव को रोकने उपाय करें।

मस्तूरी क्षेत्र में मल्हार सबसे घातक

सिर्फ नगर पंचायत मल्हार में अब तक 50 से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमण का शिकार हुए है जो रोज आंकड़े तेजी से बढ़ रहे है मल्हार में अब तक 3 लोगो को अपने जान से हाथ धोना पड़ा है जिसमे दो पुरूष और एक महिला है

मेला बना संक्रमण का कारण

ग्रामीणों का कहना है कि अगर मल्हार में मेला का आयोजन नही होता तो शायद ही इस तरह से कोरोना संक्रमण फैलता।।

मल्हार में आज फिर फूटा कोरोना बम

मल्हार स्वास्थ केंद्र में कुल 32 लोगो का कोरोना टेस्ट किया गया जिसमें से 19 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए जिसमे से 11 पॉजिटिव मल्हार से तो वही 8 संक्रमित पास के ग्राम जैतपुर और नेवारी से मिले है मल्हार में अब टोटल 51 लोग संक्रमित हो चुके है।

मल्हार आसपास के ग्रामो में है सैकड़ो लोग संक्रमित

विधायक डॉ बाँधी ने पूरे प्रदेश के लोगो के साथ मस्तूरी क्षेत्र के समस्त ग्रामीणों से अपील किया है कि घर मे रहे सुरक्षित रहे मास्क एवं सेनेटाइजर का उपयोग करते रहे।

error: Content is protected !!
Letest
30 स्पा सेंटरों पर पुलिस का एक साथ धावा... 100 से ज्यादा जवानों ने खंगाले रिकॉर्ड, 2 पर हुई कार्रवाई... मोबाइल मांगना पड़ा भारी! जीजा ने साले पर उड़ेल दिया कढ़ाही का खौलता तेल, चेहरा-सिर झुलसा, दहेज में बुलेट की मांग, विवाहिता को प्रताड़ित करने का आरोप, पति ने जबरन कीटनाशक पिलाया बिलासपुर: सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 163 लागू, सभा-जुलूस और हथियार लेकर निकलने पर रोक, तखतपुर :- एक बाइक, तीन सवार और सामने मौत! जूनापारा में तेज रफ्तार ट्रक ने तीन युवकों को कुचला, मौके ... मौत के मुंह से पोती को खींच लाई दादी! गहरे तालाब में कूदीं गायत्री, ग्रामीणों की मदद से 10 वर्षीय बच... फेसबुक विज्ञापन से शुरू हुआ ठगी का खेल...एपीके फाइल डाउनलोड होते ही खाते से उड़ गए 1.12 लाख रुपये, बिलासपुर: फसल चराने की मामूली बात पर खूनी खेल, जबरन कीटनाशक पिलाकर किसान की हत्या, 5 आरोपी गिरफ्तार बिलासपुर: राखी खरीदने बाजार पहुंची महिला के पर्स से डेढ़ लाख के जेवर पार...शनिचरी के कपड़ा बाज़ार में ... रक्षाबंधन के दिन बिलासपुर में दो हत्याओं से सनसनी...भाई ने भाई की ली जान तो वही शराब भट्ठी में लाइन ...