मस्तूरी

कलेक्टर ने गोठान विस्तार कार्य में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों को किया निलंबित

उदय सिंह

कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने रविवार को नरवा, गरूवा, घुरूवा और बाड़ी के विस्तार कार्यों में लापरवाही बरतने पर दो अधिकारियों को निलंबित कर दिया। कलेक्टर ने ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी ओ. पी. अवस्थी और पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी वीर विजय रात्रे को कार्य में लापरवाही और रूचि न लेने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये। डाॅ.अलंग आज नरवा, गरूवा, घुरूवा, बाड़ी अंतर्गत चल रहे विस्तार कार्यों का जायजा लेने बिल्हा और मस्तूरी ब्लाक के विभिन्न गांवों में पहुंचे थे। कलेक्टर जब मस्तूरी ब्लाक के पाराघाट गांव के गोठान का निरीक्षण करने पहुंचे तो वहां पाया कि अधिकारी गोठान विस्तार के कार्यों में रूचि नहीं ले रहे हैं।
कलेक्टर को जानकारी मिली कि ग्रा

मीण कृषि विस्तार अधिकारी ओ. पी. अवस्थी मुख्यालय में नहीं रहते है। वे किसानों से सम्पर्क नहीं करते हैं और शासन की योजनाओं की जानकारी किसानों तक नहीं पहुंचाते हैं। गोठान के बारे में भी उन्होंने ग्रामीणों को आवश्यक जानकारी उपलब्ध नहीं करायी। इसके अलावा कलेक्टर ने पाया कि पाराघाट के गोठान प्रभारी और पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी वीर विजय रात्रे गोठान के विस्तार कार्यों में रूचि नहीं लेते हैं। वे गोठान समिति की बैठकों में उपस्थित नहीं रहते हैं, साथ ही ग्रामीणों से संपर्क नहीं करते हैं। कलेक्टर ने उक्त दोनों अधिकारियों को गोठान के विस्तार कार्य में रूचि न लेने और लापरवाही बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित करने के निर्देश दिये है। कलेक्टर डाॅ.अलंग ने मस्तूरी जनपद सीईओ को दो दिन के अंदर गोठान का कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिये हैं।
इसके पहले कलेक्टर डाॅ.संजय अलंग ने बिल्हा ब्लाक के ग्राम हथनी, चुराघाट, उड़नताल और कनेरी में गोठान कार्यों का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां ग्रामीणों के साथ चैपाल लगाकर गोठान पर चर्चा की। ग्रामीणों ने बताया कि गोठान बन जाने से उन्हें बड़ी आसानी होगी। अब पशु उनके खेतों की फसल को नुकसान नहीं पहुंचायेंगे, साथ ही गांव में ही कई तरह के रोजगार उपलब्ध हो सकेंगे। कलेक्टर ने वहां मौजूद अधिकारियों को हथनी गांव में गोठान के बगल में तालाब गहरीकरण, नाला गहरीकरण और गोठान के सामने नये तालाब के निर्माण के निर्देश दिये। उन्होंने उड़नताल गोठान के बगल में मनरेगा से तालाब के ट्रीटमेंट करने के निर्देश दिये।

error: Content is protected !!
Letest
मां की गिरफ्तारी से सदमे में आए बेटे ने लगाई फांसी, तखतपुर क्षेत्र में सनसनी...सर्पदंश मुआवजा फर्जीव... नौकरी दिलाने के नाम पर 25 लाख की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार....तीन साल से था फरार न्यायधानी में फिर चाकूबाजी: भेल खाने के दौरान विवाद में 3 युवकों पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला, कांग्रेस न... सीपत में नगदी समेत 25 लाख की ज्वेलरी की उठाईगिरी: शटर गिराते समय व्यापारी से तीन बैग लेकर फरार हुए न... रतनपुर-कोटा मार्ग में दर्दनाक सड़क हादसा: दो बाइक सवारों की आमने-सामने टक्कर...2 की मौत, 1 गंभीर सीजीरेरा की बड़ी कार्रवाई: भ्रामक विज्ञापन पर बिलासपुर के ‘फॉर्च्यून एलिमेंट्स’ परियोजना के प्रमोटर प... पचपेड़ी: शादी में आए मेहमान की पानी भरे गड्ढे में मिली लाश... जांच में जुटी पुलिस रतनपुर: चपोरा में अंडरपास की मांग को लेकर ग्रामीणों का सांकेतिक चक्काजाम...एनएच-45 निर्माण से गांव ब... शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 8.45 करोड़ की ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार... पश्चिम बंगाल से पकड़क... 15वें वित्त की राशि में 24.70 लाख का घोटाला...ढेका पंचायत के पूर्व सरपंच,सचिव समेत चार पर एफआईआर दर्...