मस्तूरी

छात्राओं की बियर पार्टी:- स्कूल में 12वीं की छात्राओं ने बर्थडे पार्टी में जमकर छलकाये जाम, बनाया फोटो और रील, वायरल होने पर मचा हंगामा

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले से लगे मस्तूरी ब्लॉक में शिक्षा जगत को शर्मसार करने वाला मामला प्रकाश में आया है जहां विद्या का मंदिर कहे जाने वाले स्कूल पर छात्राओं द्वारा नशाखोरी का फोटो सोशल मीडिया में वायरल हुआ है। इधर शिक्षा अधिकारी को इसकी भनक लगते ही उनके निर्देश पर प्रभारी ब्लॉक शिक्षा अधिकारी के द्वारा मामले में संज्ञान लेते हुए जांच शुरू कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला मस्तूरी ब्लॉक अंतर्गत आने वाले भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला का है। जहां स्कूल की छात्राओं द्वारा क्लास रूम में ही बियर पार्टी और नशाखोरी करने का फोटो विडियो जमकर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि 29 जुलाई को स्कूल की एक छात्रा का जन्मदिन मनाया गया। बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करने के लिए छात्राओं ने क्लास रूम में ही बियर पार्टी करने का प्लान बनाया। क्लास रूम में ही बियर और चखना के साथ टेबल सजाया गया। जिसके बाद छात्राओं ने जमकर बियर पार्टी और नशाखोरी की।

इस दौरान छात्राओं ने बकायदा बियर के बॉटल और पैग के साथ फोटो और रील भी बनाया, जो अब सोशल मीडिया में वायरल भी हो रहा है। इधर जब उक्त फोटो विडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ तब क्षेत्र के जनप्रतिनिधि ने रविवार को इसकी सूचना प्रभारी बीईओ शिवराम टंडन को दी। जिसके बाद डीईओ टी आर साहू के निर्देश पर सोमवार को प्रभारी बीईओ शिवराम टंडन स्कूल पहुंचे। जहां उन्होंने सभी का बयान दर्ज कर लिया है। इस दौरान उन्होंने बताया की उक्त मामले की सूचना पूर्व में ही स्कूल प्रबंधन को लग गई थी। इसके बाद भी स्कूल प्रबंधन द्वारा उक्त मामले में कोई उचित कदम नहीं उठाया गया। इधर मामले में जांच के बाद दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की बात कही जा रही है।।

आखिर कैसे नशाखोरी का अड्डा बन गया विद्या का मंदिर..? भगवान से बड़ा दर्जा पाने वाले शिक्षक ही सवालों के कटघरे में…!

कहते है कि बच्चे कच्ची मिट्टी के समान होते हैं। उन्हें जैसा आकार दो वे वैसा ढल जाते हैं। लेकिन भटचौरा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में जो छात्राओं द्वारा स्कूल में ही नशाखोरी का मामला प्रकाश में आया है। उसने यह सोचने मजबूर कर दिया है कि इन बच्चो को आखिर किसने ढाला होगा.? इनके इस दुस्साहस की वजह अगर बाहरी परिवेश को मान भी लिया जाए तब भी किसी भी छात्राओं के द्वारा अपने ही स्कूल में ऐसी हरकत करने का यह मामला हजम होना मुश्किल है! जो चीख चीख कर स्कूल में गरिमामयी पद पर आसीन शिक्षको के विफलता को बयां कर रही है। आपको बता दे इस संगीन मामले के बाद भी स्कूल प्रबंधन के कान पर जूं तक नही रेंगा। तभी तो जब सोमवार को जांच के लिए प्रभारी ब्लॉक ऑफिसर की टीम स्कूल पहुंची तो उक्त क्लास रूम में जहां पहले बीयर पार्टी हुई थी। वहा एक छात्रा मजे से सिगरेट पीते दिखा। इस मामले में बीईओ शिवराम टंडन ने बताया की छात्राओं द्वारा स्कूल में नशाखोरी की शिकायत स्कूल प्रबंधन को पहले ही लग गई थी। जिसके बाद भी उनके द्वारा उचित कार्यवाही नही कि गई। जिसके कारण ही कही ना कही राह भटक चुके स्कूली बच्चे विद्या के मंदिर को नशाखोरी का अड्डा बना बैठे है। जिसका सारा श्रेय बच्चो के साथ साथ स्कूल के शिक्षको को भी जाता है। ऐसे में इस मामले में कार्यवाही के लिए जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग के ऊपर अभी की निगाहे टिकी है।

छात्राओं तक कैसे पहुँची बियर…

स्कूल में छात्राओं के बियर पार्टी से हंगामा मच गया है, इधर शिक्षा विभाग अपनी जांच में जुट गया है, लेकिन ऐसे में यह भी चिंता का विषय है कि आखिर छात्राओ तक बियर कैसी पहुँची, जिसकी जांच होनी चाहिए, वही यह तथ्य भी सामने है कि स्कूल से कुछ दूरी पर ही शराब दुकान का संचालन किया जा रहा है, जहाँ नाबालिगों को भी दुकान संचालक शराब उपलब्ध करा रहे है जिस ओर भी ध्यान देना अति आवश्यक है।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,