तखतपुर

तखतपुर: – बड़े भाई के अंतिम संस्कार में जा रहे छोटे भाई की सड़क हादसे में मौत, गांव में शोक लहर

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – क्षेत्र के ग्राम पंचायत चितावर में दुखद घटना से पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई। 12 मई को ग्राम चितावर के कोटवार सुकृत दास मानिकपुरी का निधन हो गया था। उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए उनका छोटा भाई मोहित दास मानिकपुरी 13 मई की सुबह अपने पुत्र के साथ बलौदा होते हुए चितावर जा रहा था। इसी दौरान बलौदा के पास एक अज्ञात ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों की मदद से दोनों को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मोहित दास को मृत घोषित कर दिया।

दुर्घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पहले से ही बड़े भाई के निधन से दुखी परिजनों को छोटे भाई की भी मृत्यु की सूचना मिली तो सभी शोक से व्याकुल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। इसके बाद परिजन छोटे भाई मोहित दास का शव लेकर चितावर पहुंचे, जहां पहले से ही बड़े भाई का शव अंतिम संस्कार के लिए तैयार था।

गांव में एक साथ दो भाइयों की अर्थी निकलते देख हर आंख नम हो गई। पूरे गांव में शोक और मातम का माहौल व्याप्त है। दोनों भाइयों का अंतिम संस्कार एक साथ चितावर में किया गया, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

error: Content is protected !!
Letest
सीपत की महिला अतिरिक्त तहसीलदार से फोन पर अश्लील गाली-गलौज... CM हेल्पलाइन में शिकायत करने वाले ने ह... बिलासपुर: वाजपेयी चेम्बर के ग्राउंड फ्लोर में भीषण आग, धुएं और लपटों से मची अफरा-तफरी, सामान जलकर खा... चप्पल मांगने के बहाने पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ NDPS का आरोपी..थाने की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवा... संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा उलटफेर: पुलिस के 22 आरोपी अदालत से बरी, चर्चित हत्याकांड में जांच औ... शेयर ट्रेडिंग में मोटे मुनाफे का लालच देकर 15.20 लाख की ऑनलाइन ठगी...एक को दिखाए 19.85 लाख तो दूसरे ... तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी...वकील पर जानलेवा हमला, गंभीर हालत में सिम्स में भर्ती एसबीआई लाइफ की ‘बीमा की बात’ पहल शुरू, छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में चलेगा जागरूकता अभियान, 2047 तक सभी ... बिलासपुर के लॉज में दुष्कर्म का आरोप...बीमा प्लान समझाने के बहाने युवती को ले गया कमरे में, आरोपी पर... मल्हार में बारिश-ठंड से बेहाल गौवंश... 7 की हालत गंभीर, अलाव जलाकर जिंदगी बचा रहे स्थानीय युवा, रतनपुर में दर्दनाक हादसा: खंभे से टकराई कार...चालक की मौत