बिलासपुर

बिलासपुर:- गन्ना व्यापारी से 28 हजार की लूट…. अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना कोनी क्षेत्र अंतर्गत लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। बाजार पारा, सेमरताल निवासी गन्ना व्यापारी विकास साहू से अज्ञात आरोपियों ने रात के अंधेरे में 28 हजार रुपये और मोबाइल फोन लूट लिया। पीड़ित ने थाना कोनी में रिपोर्ट दर्ज करवाई है, जिस पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 304(2)-BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, विकास साहू गन्ना बेचने का व्यवसाय करते हैं। दिनांक 13 मई 2025 को वे अपने साथी गोपी साहू के साथ मोटरसाइकिल से गन्ना बिक्री की वसूली करने रतनपुर और सीपत गए थे। रतनपुर निवासी शुभम राव से 7,000 रुपये और सीपत निवासी सुमित सूर्यवंशी से 14,000 रुपये की वसूली कर दोनों रात्रि लगभग 9:30 बजे वापस गांव लौट रहे थे। रात करीब 10:00 बजे जब वे बनियाडीह और भुरीभाठा के बीच जलसो गांव के पास पहुंचे, तभी 3-4 अज्ञात युवक अचानक रास्ता रोककर लूट की वारदात को अंजाम दिए। आरोपियों ने गोपी साहू का वीवो कंपनी का मोबाइल मूल्य लगभग 3,000 रुपये, जिसमें एयरटेल सिम लगा हुआ था, तथा विकास साहू की जेब में रखे कुल 28,000 रुपये छीन लिए और अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद विकास और गोपी ने तुरंत जलसो गांव में आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद दोनों ने कोनी थाना पहुंचकर घटना की जानकारी दी और रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 304(2)-BNS के तहत अपराध दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द...