रतनपुर

कलमीटार नहर के पास फिल्मी अंदाज में लूट…बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को बनाया निशाना

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात लूट की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कलमीटार नहर के पास बाइक सवार बदमाशों ने दो युवकों को रोककर चाकू की नोक पर नकदी और मोबाइल लूट लिया। पीड़ित की शिकायत पर रतनपुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी भारत कुमार सूर्यवंशी, निवासी भेड़ीमुड़ा रतनपुर, निजी स्कूल में शिक्षक हैं। उन्होंने बताया कि 14 जुलाई 2026 को वह ग्राम नेवरा में अपने मामा के दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होकर मोटरसाइकिल से वापस लौट रहे थे। रात करीब 9:30 बजे रतनपुर-कोटा रोड स्थित कलमीटार नहर के पास पहुंचे, तभी दो मोटरसाइकिलों पर सवार कुछ युवक, जिन्होंने अपने चेहरे कपड़े से ढंक रखे थे, पहुंचे और उनकी बाइक को पैर मारकर गिरा दिया। गिरने के बाद आरोपियों ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी दी और उनकी जेब में रखे स्कूल फीस के करीब 5 हजार रुपये लूट लिए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ग्राम खैरा निवासी अरुण कुमार राज को भी बदमाशों ने रोक लिया। आरोपियों ने उसके साथ मारपीट कर करीब 15 हजार रुपये नकद तथा एक एंडराइड मोबाइल लूट लिया। वारदात के बाद बदमाश पुलिस को सूचना देने पर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। पीड़ित भारत कुमार ने बताया कि भागते समय वह आरोपियों की बाइक का नंबर CG 10 CF 2443 और मॉडल यामाहा आर-15 देख सके। घटना में भारत कुमार के कंधे, सिर और पैर में, जबकि अरुण कुमार के गाल और पीठ पर चोटें आई हैं। सूचना मिलने पर रतनपुर पुलिस ने आरोपी बाइक चालक एवं उसके साथियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 115(2), 126(2), 3(5), 309 और 351(3) के तहत अपराध दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बारिश भी नहीं रोक सकी प्रशासन की मुहिम: सुकमा में समय रहते टले दो बाल विवाह, बेटियों का भविष्य हुआ स... रजत पदक विजेता ज्ञानेश्वरी यादव ने बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव, युवाओं के लिए बनीं प्रेरणा : ऋषभ चतुर्व... बिलासपुर पुलिस में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 13 निरीक्षकों के तबादले, कई थानों को मिले नए प्रभारी सीपत:गुड़ी सरपंच पर घर में घुसकर दंपती पर जानलेवा हमले का आरोप...मामले में पीड़ित पक्ष पर ही एफआईआर दर... VIDEO बिलासपुर दर्दनाक हादसा: निर्माणाधीन मकान की छत पर 11 केवी लाइन बनी काल… करंट की चपेट में आने स... VIDEO बिलासपुर: आप प्रदेश अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा हुए सड़क हादसे का शिकार….बाइक सवार को बचाने के दौरान... VIDEO:- रील के चक्कर में मौत को दे रहे न्योता! एजुकेशन हब की सड़क पर सनरूफ से स्टंट, पुलिस अभियान का... बिलासपुर:- भूसे से भरे बेकाबू ट्रक का कहर: 25 मीटर तक सड़क पर घिसटती रही महिला, शरीर के उड़े चिथड़े,... सावधान! ऑटो में सफर के दौरान गहनों पर रखें नजर... पलक झपकते महिला के गले से मंगलसूत्र पार, पुलिस जां... पचपेड़ी क्षेत्र में चोरों का आतंक: दो रात में दो दुकानों पर धावा, पुलिस बेअसर... अज्ञात बदमाश दे रहे...