
रमेश राजपूत
बिलासपुर – हाइवे पर बिना किसी संकेतक के सड़क के बीच खड़ी ट्रेलर के पीछे ट्रक के टकराने से ट्रक चालक की मौत हो गई है, घटना बीती रात 12 बजे की है,

जब नर्मदा कोल्डड्रिंक सिरगिट्टी से कोल्डड्रिंक लेकर रायपुर जा रही ट्रक क्रमांक CG 10 C 6939 का चालक बनारसी सिंह गोड़ निवासी झारखंड हिर्री थाना क्षेत्र अंतर्गत धौराभाठा के पास बिलासपुर – रायपुर रोड पर सड़क हादसे का शिकार हो गया,

जो रात के अंधेरे में लापरवाही पूर्वक खड़ी ट्रेलर क्रमांक CG 15 AC 4237 के पीछे जा टकराया, हादसा इतना भयानक हुआ कि ट्रक के केबिन में फंसकर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, सुबह ट्रक के मालिक विनोद सिंह ने घटना की शिकायत दर्ज कराई है,

जिस पर पुलिस ने ट्रेलर क्रमांक CG 15 AC 4237 का चालक के खिलाफ धारा 304-A-IPC तहत मामला दर्ज कर लिया है।