बिलासपुर

सिरगिट्टी क्षेत्र में मिली युवक की संदिग्ध लाश….. हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में उस वक्त सनसनी फैल गई जब कन्या शाला के पीछे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ। मृतक की पहचान स्थानीय निवासी शिव नायक के रूप में हुई है। शव की स्थिति और सिर व गले पर चोट के गहरे निशान इस ओर इशारा कर रहे हैं कि यह कोई सामान्य मौत नहीं, बल्कि हत्या हो सकती है। फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। शिव नायक की लाश कन्या शाला के पीछे पौनी पसारी क्षेत्र में मिली थी। स्थानीय लोगों ने लाश पड़ी देखी और तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुँच कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी निमितेश सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान शिव नायक के रूप में हुई है और प्रारंभिक जांच में चोटों के कारणों की पुष्टि नहीं हो पाई है। “मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच के लिए टीम गठित की गई है। अपराध स्थल से कुछ अहम सुराग भी जुटाए गए हैं, जिन्हें फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया है। अब सभी की निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच पर टिकी हैं, जिससे यह स्पष्ट हो सके कि शिव नायक की मौत कैसे हुई।

error: Content is protected !!
Letest
गोल्ड लोन कंपनियों में खप रहा चोरी का सोना....शातिर चोर चढ़ा हत्थे...चोरी का सोना लेकर लोन देने वाला ... छत्तीसगढ़: सक्ती में वेदांता पावर प्लांट में भीषण विस्फोट, कई मजदूरों की मौत,30 से ज्यादा घायल...पीएम... मुंगेली: हथनीकला धान खरीदी केंद्र में 2.54 करोड़ से अधिक की धान गड़बड़ी....प्रभारी पर दर्ज हुआ एफआईआ... बिलासपुर : घर से सोने के जेवर समेत 1 लाख नगदी की चोरी....संदेहियों के खिलाफ मामला दर्ज प्रेस क्लब चुनाव रद्द करने के आदेश को चुनौती... हाईकोर्ट ने राज्य शासन, प्रेस क्लब समेत अन्य को दिया... मामूली बहस के बाद मारपीट...युवक पर ईंट और ब्लेड से जानलेवा हमला, सीपत थाना क्षेत्र की घटना मस्तूरी : चिरायु टीम ने फिर बचाई एक मासूम की जिंदगी...गंभीर हृदय रोग से पीड़ित बच्ची का हुआ सफल ऑपरेश... जर्जर मकान की दीवार ढही...10 वर्षीय मासूम की दर्दनाक मौत, परिजनों को लगा सदमा, एक पर कार्रवाई, बाकी पर चुप्पी... रतनपुर में अतिक्रमण हटाने को लेकर उठे भेदभाव के आरोप, वन विकास निग... नकली सोना बदलने की कोशिश....ज्वेलर्स की शिकायत पर पुलिस ने लिया एक्शन..पति-पत्नी गिरफ्तार