बिलासपुर

बिलासपुर – रायपुर हाइवे पर भोजपुरी टोल प्लाजा के पास दो लूट की वारदातें… छह आरोपी फरार,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – बिलासपुर-रायपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा के पास 22 और 23 मई की दरम्यानी रात को दो अलग-अलग लूट की वारदातों ने क्षेत्र में सनसनी फैला दी है। थाना हिर्री पुलिस ने दोनों मामलों में छह आरोपियों के खिलाफ धारा 309(4)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पहली घटना ग्राम अटर्रा निवासी सोने बंजारे के साथ हुई, जो भोजपुरी टोल प्लाजा स्थित कैंटीन में चौकीदार का काम करता है। 22 मई की रात 8 बजे से 23 मई की सुबह 6 बजे तक ड्यूटी पर तैनात सोने बंजारे पर तड़के लगभग 4.10 बजे एक काले रंग की मोटरसाइकिल CG 25 J 0691 में सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। दीपक, सुरज और अरुण नाम से एक-दूसरे को पुकारते हुए आरोपियों ने पहले चौकीदार को मारपीट कर गले में गमछा डालकर गला घोंटने की कोशिश की और फिर जेब में रखे 2000 रुपये लूट कर फरार हो गए।

दूसरी घटना भी कुछ ही समय बाद करीब 4.30 बजे भोजपुरी टोल प्लाजा के आगे ओवरब्रिज के पास हुई। जशपुर निवासी अतुल मिंज, जो डेम निर्माण स्थल में वाहन मैकेनिक है, बस से उतर कर अपने साथी का इंतजार कर रहा था। तभी एक हीरो स्प्लेंडर प्लस CG22AF2885 में तीन अज्ञात युवक पहुंचे और उसे देखकर दौड़ाने लगे। अतुल भागा लेकिन एक आरोपी ने उसे धक्का देकर गिरा दिया और तीनों ने मिलकर मारपीट कर दी। गमछे से गला दबाया गया और चापड़ दिखाकर जान से मारने की धमकी दी गई। आरोपियों ने उसके बैग से दो ईयरफोन कीमत 3200 रु, चार्जर 350 रु और जेब से 5000 रुपये लूट लिए। साथ ही गूगल पे के माध्यम से 300 रुपये भी अपने नंबर पर ट्रांसफर करवा लिए। लूट की कुल रकम 8850 रुपये बताई गई है। भागते समय आरोपी एक-दूसरे को श्रवण वर्मा, लोमेश वर्मा और संतोष कहकर पुकार रहे थे, जिनमें से एक के गले पर ‘302’ अंक गोदा हुआ था। पुलिस ने दोनों मामलों में एफआईआर दर्ज कर ली है और आरोपियों की तलाश जारी है। घटनाएं हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही हैं। लोगों में दहशत का माहौल है पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...