बिलासपुर

बिलासपुर:- धारदार कुल्हाड़ी से युवक पर जानलेवा हमला…मामूली विवाद बनी हिंसक, आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम जलसो में 23 मई की रात एक गंभीर मारपीट की घटना सामने आई, जिसमें कलिंग सूर्यवंशी नामक युवक को धारदार टंगिया से गर्दन पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। पीड़ित को गंभीर हालत में सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले में घायल के भाई करमवीर सूर्यवंशी ने थाना कोनी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि रात करीब 10:40 बजे विकास सूर्यवंशी ने आकर सूचना दी कि दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी ने उसके भाई कलिंग पर जानलेवा हमला कर दिया है। जब करमवीर मौके पर पहुंचा, तो उसके भाई के गले से खून बह रहा था और दुर्गा प्रसाद टंगिया लेकर भागता हुआ देखा गया। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। घायल कलिंग ने पुलिस को बताया कि अजीत सूर्यवंशी को शराब पीकर गाली देने से मना करने पर दुर्गा प्रसाद गुस्से में आ गया और मां-बहन की गालियां देते हुए टंगिया से उस पर वार कर दिया। पुलिस ने आरोपी दुर्गा प्रसाद सूर्यवंशी के खिलाफ प्रथम दृष्टया भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 109 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।
पुलिस ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तत्काल प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...