बिलासपुर

VIDEO:- शराब पीने से मना करने पर फोटो जर्नलिस्ट पर जानलेवा हमला… 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने निकाला जुलूस

रमेश राजपूत

बिलासपुर – शहर के कतियापारा क्षेत्र में 23 मई की रात एक फोटो जर्नलिस्ट पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। घटना के चंद घंटों के भीतर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का उनके मोहल्ले और घटनास्थल पर जुलूस निकाला गया, जिससे समाज में कड़ा संदेश जाए।
घटना की शुरुआत तब हुई जब फोटो जर्नलिस्ट शेखर गुप्ता, जोकि अशोक गुप्ता के पुत्र हैं, अपने ऑफिस से रात करीब 10:30 बजे घर लौटे। घर के सामने कुछ युवक खड़े होकर शराब पी रहे थे। जब शेखर ने उन्हें गाड़ी हटाने और वहां शराब न पीने के लिए टोका, तो आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर वहां से चले गए। थोड़ी ही देर में आरोपी राहुल सिंह, मिथलेश सिंह, शुभम सोनी अपने अन्य साथियों रोहन साहू और काव्यांशु विनोबिया के साथ हथियारों से लैस होकर शेखर के घर आ धमके।पुलिस रिपोर्ट के अनुसार, सभी आरोपियों ने अश्लील गालियां दीं, घर में घुसकर लाठी-डंडों और हाथ मुक्कों से मारपीट की।

इस दौरान आरोपी राहुल सिंह ने चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी भी दी। हमले में शेखर गुप्ता और उनके पिता अशोक गुप्ता गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका इलाज वर्तमान में सिम्स अस्पताल में चल रहा है। घटना की रिपोर्ट थाने में दर्ज होते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राजेन्द्र जायसवाल और नगर पुलिस अधीक्षक अक्षय प्रमोद सभद्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई। दबिश देकर सभी 5 आरोपियों को दो घंटे के भीतर हिरासत में ले लिया गया। पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लाठी, चाकू, मोटरसाइकिल और स्कूटी जब्त की गई। इसके बाद गांधी चौक से कतियापारा तक आरोपियों का जुलूस निकाला गया, ताकि समाज में अपराध के खिलाफ स्पष्ट संदेश पहुंचे।गिरफ्तार किए गए आरोपियों में शुभम सोनी 26 वर्ष, राहुल सिंह 24 वर्ष, मिथलेश सिंह 25 वर्ष, रोहन साहू 19 वर्ष, और काव्यांशु विनोबिया 21 वर्ष शामिल हैं, सभी निवासी कतियापारा, बिलासपुर हैं।आरोपियों के खिलाफ थाना सिटी कोतवाली में अपराध क्रमांक 281/25 के तहत BNS की धारा 333, 296, 115(3), 351(2), 3(5) और आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपियों को 24 मई को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस अब अन्य फरार आरोपियों की तलाश में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...