बिलासपुर

नक्सल प्रभावित क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय साइबर अपराधी गिरफ्तार…. 26.74 लाख की ठगी का पर्दाफाश

रमेश राजपूत

बिलासपुर – साइबर अपराध के खिलाफ बिलासपुर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला (भा.पु.से.) के निर्देशन और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में थाना रेंज साइबर बिलासपुर की टीम ने ओडिशा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र से तीन अंतरराज्यीय शातिर ठगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों ने बैंक अधिकारी बनकर KYC अपडेट कराने के नाम पर ओटीपी प्राप्त कर 26.74 लाख रुपये की ऑनलाइन ठगी को अंजाम दिया था। प्रकरण थाना सकरी अंतर्गत अपराध क्रमांक 936/2024 में दर्ज है, जिसमें आरोपी फर्जी सिम कार्ड और बैंक खातों का उपयोग कर धोखाधड़ी करते थे। पीड़ित जॉनसन एक्का से ओटीपी और बैंक विवरण लेकर उनके खाते से लोन लेकर रकम हड़प ली गई थी। जांच के दौरान साइबर क्राइम पोर्टल, बैंक स्टेटमेंट और तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपियों की पहचान हुई।
गिरफ्तार आरोपियों में कृष्णा लूहा, गुलेख कुम्हार दोनों निवासी दीपापल्ली, जिला सोनेपुर, ओडिशा और पंकज खैतान निवासी राउरकेला, जिला सुंदरगढ़, ओडिशा शामिल हैं। टीम ने ओडिशा जाकर स्थानीय पुलिस की सहायता से आरोपियों को पकड़ा और बिलासपुर लाकर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। इस कार्यवाही में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र जायसवाल, सीएसपी सिविल लाइन निमितेश सिंह और निरीक्षक राजेश मिश्रा सहित साइबर टीम का विशेष योगदान रहा।

बिलासपुर पुलिस की अपील-

पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे अंजान कॉल, लिंक, और एप्लिकेशन से सावधान रहें। किसी को भी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या दस्तावेज साझा न करें। साइबर ठगी की सूचना तत्काल 1930 हेल्पलाइन या http://cybercrime.gov.in पर दें। यह कार्यवाही साइबर अपराधियों के खिलाफ बिलासपुर पुलिस के ‘प्रहार’ अभियान की महत्वपूर्ण उपलब्धि है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...