बिलासपुर

अग्रवाल सभा बिलासपुर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक संपन्न…समाज सेवा के संकल्प के साथ हुई नई कार्यकारिणी की घोषणा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – अग्रवाल सभा बिलासपुर की प्रथम कार्यकारिणी बैठक नवनियुक्त अध्यक्ष शिव अग्रवाल की अध्यक्षता में रविवार को अग्रसेन भवन जूनी लाइन में आयोजित की गई। बैठक का शुभारंभ महाराजा अग्रसेन जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं पूजन के साथ हुआ। तत्पश्चात पूर्व अध्यक्ष रामावतार अग्रवाल ‘रामू भैया’, पूर्व सचिव विनोद मित्तल एवं अन्य वरिष्ठजनों की उपस्थिति में वर्तमान अध्यक्ष शिव अग्रवाल, सचिव सुनील सोंथलिया और कोषाध्यक्ष ओमप्रकाश मोदी को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा गया।

अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने समाज के सभी मार्गदर्शकों, वरिष्ठों, युवाओं एवं महिला समिति से आगामी वर्षों में सामाजिक और जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने वर्ष 2025-27 के लिए अपनी विस्तारित कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए 8 संरक्षक, 15 मार्गदर्शक, 19 विशेष सलाहकार, 10 उपाध्यक्ष, 3 सहसचिव, 2 उपकोषाध्यक्ष, 48 कार्यकारिणी सदस्य, और विभिन्न उपसमिति प्रमुखों के नामों की घोषणा की। इनमें वैवाहिक विवाद समाधान समिति, वृक्षारोपण समिति, स्वास्थ्य सेवा समिति, धार्मिक आयोजन समिति, सदस्यता समिति, महिला समिति, नव युवक समिति, मीडिया समिति सहित 15 से अधिक उपसमितियां शामिल हैं।

बैठक में गत वर्ष का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया गया। साथ ही यह प्रस्ताव लाया गया कि समाज “भारतीय नगर शमशान गृह” को गोद लेकर उसके संचालन और रखरखाव की जिम्मेदारी लेगा। इसके लिए शीघ्र ही जिला प्रशासन और नगर निगम के समक्ष प्रस्ताव प्रस्तुत किया जाएगा। समाज द्वारा बरसात के मौसम में वृक्षारोपण और जल संरक्षण के लिए वॉटर हार्वेस्टिंग अभियान भी चलाया जाएगा।

अध्यक्ष शिव अग्रवाल ने बताया कि इस वर्ष अग्रसेन जयंती 22 सितंबर को भव्य शोभायात्रा, खेलकूद प्रतियोगिता एवं विविध आयोजनों के साथ मनाई जाएगी। उन्होंने सभी समितियों से अभी से तैयारी में जुटने का आग्रह किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाजजन उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से रामावतार अग्रवाल, विनोद मित्तल, मोती सुल्तानिया, जगदीश केडिया, हरीश केडिया,

बृजमोहन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, अजय जाजोदिया, मनीष अग्रवाल, राजेश बिंदल, राकेश गोयल, सुनील तुलसियान, रंजना अग्रवाल, सीमा गर्ग आदि सम्मिलित थे। बैठक का संचालन सचिव सुनील सोंथलिया ने किया एवं समस्त जानकारी मीडिया प्रभारी मनीष अग्रवाल द्वारा दी गई।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...