निगमबिलासपुर

पहली बारिश में ही सड़क पर उभर आए गड्ढे ,व्यापार विहार में सड़क धंसी

डेस्क

गुरुवार दोपहर हुई राहत की बारिश अपने साथ आफत भी लेकर आई। बिलासपुर में पिछले 1 साल से जारी खुदाई के नतीजे पहली बारिश से ही सामने आने लगे हैं। गुरुवार दोपहर को हुई कुछ देर की झमाझम बारिश से ही शहर के अधिकांश इलाके अस्त-व्यस्त हो गए और सड़कें चलने लायक नहीं रही।

वही व्यापार विहार में पिछले करीब सात-आठ महीनों से स्मार्ट सड़क का निर्माण किया जा रहा है लेकिन इस सड़क का स्मार्टनेस गुरुवार को निखर कर सामने आ गया ।पहली बारिश से ही महिमा कांप्लेक्स चौक के करीब सड़क धंस गई। सड़क के बीचो बीच गहरा गड्ढा बन जाने से यातायात बाधित हुआ और वाहनों की लंबी कतार लग गई। वही बेतरतीब खुदाई की वजह से सड़क पर हर तरफ कीचड़ फैल चुका है। लोग गर्मी से परेशान थे इसलिए बारिश के लिए प्रार्थना कर रहे थे लेकिन शहर के बेतरतीब विकास की वजह से बारिश राहत तो देगी पर अपने साथ आफत भी लाएगी ।यह संकेत पहले ही दिन से मिलने लगे हैं।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर: गरबा जाने निकली युवती को ऑटो चालक ने घुमाने का झांसा देकर किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार छत्तीसगढ़ में 125 राज्य प्रशासनिक अधिकारियों का तबादला... बिलासपुर से भी बदले कई अफसर, सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड...