बिलासपुर

तोरवा थाना क्षेत्र में अज्ञात चोरों का आतंक…तीन घरों में हुई चोरी, लाखों के जेवर और नगदी गायब,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तोरवा थाना क्षेत्र के देवरीखुर्द हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक ही रात में तीन घरों में चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोरों ने बंद मकानों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 305(a) और 331(4) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी निखिलेश कुमार, जो रेलवे के ऑपरेटिंग विभाग में एसजीटीएम पद पर कार्यरत हैं, अपने परिवार के साथ 22 मई को आंध्र प्रदेश गए थे। 25 मई को उन्होंने अपने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे के माध्यम से देखा कि उनके घर का दरवाजा खुला हुआ है। जब वे 28 मई को लौटे, तो पाया कि उनके मकान का मुख्य दरवाजा, ग्रिल और अंदर के कमरे का कुंडा टूटा हुआ था। चोर घर के अंदर घुसकर अलमारी में रखे कीमती जेवरात और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गए सामान में सोने का हार, कंगन, चूड़ी, अंगूठी, चेन, मंगलसूत्र, नाक की फूली, धागा, सोने का सिक्का, चांदी की पायल 10 तोला, और 20,000 नकद शामिल हैं। इसी दौरान पास ही के निवासी एस.के. भट्टाचार्य और माइकल मिंज के घरों में भी चोरी हुई है। भट्टाचार्य के घर से 25,000 नगद, सोने-चांदी के जेवर और माइकल मिंज के घर से चांदी का एक गिलास चोरी हुआ है। तीनों चोरियों में कुल मिलाकर करीब 4 लाख रुपए की संपत्ति गायब बताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और चोरों की पहचान करने के लिए आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। स्थानीय लोगों में घटना को लेकर भय और आक्रोश है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर