बिलासपुर

जशपुर में बिना वीजा-पासपोर्ट घूम रहा नाइजीरियन नागरिक गिरफ्तार…मुंबई से घूमने आया था गांव,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले में पुलिस ने एक नाइजीरियन नागरिक को बिना वीजा और पासपोर्ट के अवैध रूप से घूमते हुए गिरफ्तार किया है। सिटी कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गम्हरिया स्थित गर्ग उद्यान के पास एक स्कूटी क्रमांक CG14MT7848 में दो व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में घूम रहे हैं, जिनमें से एक अफ्रीकी मूल का प्रतीत हो रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों संदिग्धों को हिरासत में लिया। स्कूटी चालक ने अपना नाम राहुल खलखो उम्र 21 वर्ष, निवासी कस्तूरा खूंटीटोली, थाना दुलदुला बताया। वहीं दूसरा व्यक्ति गैरी उम्र 46 वर्ष, निवासी बैनी सिटी, नाइजीरिया, अफ्रीका बताया गया। पूछताछ में गैरी कोई भी वैध दस्तावेज, वीजा या पासपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके बाद उसे पुलिस थाने लाया गया। जांच में सामने आया कि गैरी अपनी महिला मित्र के साथ खूंटीटोली घूमने आया था, जो मुंबई में रहती है। पुलिस ने विदेशियों विषयक अधिनियम 1946 की धारा 14 के तहत मामला दर्ज कर गैरी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई विदेशी नागरिक आपके क्षेत्र में आता है तो फार्म ‘C’ भरकर तुरंत पुलिस को सूचित करें। संबंधित परिवार द्वारा जानकारी न देने पर भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,