सीपत

हिट एंड रन केस :- तेज रफ्तार कार ने 2 बच्चियों को लिया अपनी चपेट में…गंभीर रूप से घायल 1 बच्ची की मौत दूसरी गंभीर, बिलासपुर – सीपत मेनरोड की घटना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – गुरुवार की सुबह बेहद ही दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जिसमें एक तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे अपने घर लौट रही 2 बच्चियों को पीछे से ठोकर मारते हुए फरार हो गया है, घटना एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई है वही दूसरी बच्ची घायल है।

मिली जानकारी के अनुसार घटना सीपत बस स्टैंड गुड़ी की है जहाँ प्रमोद रात्रे की 14 वर्षीय पुत्री सिमरन रात्रे और उसके छोटे भाई अशोक रात्रे की पुत्री दिव्या रात्रे जो राशन दुकान की ओर से पैदल सड़क किनारे अपने घर लौट रहे थे, तभी बस स्टैंड गुड़ी पीपल पेड़ के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार सफेद कलर की इर्टिगा कार ने दोनों बच्चियों को अपनी चपेट में ले लिया, कार की रफ़्तार इतनी तेज थी कि कार की ठोकर लगते ही 14 वर्षीय सिमरन हवा में उछल कर सड़क पर गिरी, जिससे उसकी मौत हो गई,

वही दिव्या सड़क से दूर जा गिरी जिसे गंभीर चोट आई है। घटना के बाद मौके पर पहुँचे लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी, जिन्होंने बताया कि कार चालक वाहन सहित फरार हो गया है, वही पास लगे सीसीटीवी फुटेज में यह दुर्घटना कैद हो गई है, जिस आधार पर पुलिस ने अज्ञात कार का चालक के खिलाफ धारा 337-IPC, 279-IPC, 304-A-IPC के तहत मामला दर्ज कर तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,