छत्तीसगढ़जशपुर

मुआवजे के लिए भटक रहे जूदेव के वारिसान ,नहर बनाने जमीन का किया गया था अधिग्रहण

जिले के नए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने इस मामले में अधिकारियों को जल्द की किसानों को मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

जशपुर में बेलसूंगा सिंचाई परियोजना में जिन किसानो की भूमि नहर के लिए अधिग्रहित की गई थी वे 72 किसान आज 12 साल बाद भी मुआवजे के लिए भटक रहे हैं, मुआवजा नही मिलने से नाराज किसानों ने अब लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी है। सबसे खास बात यह है कि जिन किसानों को मुआवजा मिलना है उनमें भाजपा के दिवंगत और दिग्गज नेता दिलीप सिंह जूदेव, राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव भी शामिल हैं।
जशपुर के रनपुर गाँव के पास 2007 में बेलसूंगा सिंचाई परियोजना का निर्माण किया गया था,इस जलाशय से दो नहरें निकली हैं जो सैकड़ो एकड़ भूमि को सिंचित करती हैं, सिंचाई परियोजना में सैकड़ों किसानों की कई एकड़ भूमि भी अधिग्रहित की गयी थी, जिसमे से अधिकतर किसानो का मुआवजा तो मिल गया पर कुदमुरा गाँव के 72 किसानों का मुआवजा 12 सालों बाद भी नही मिल पाया है।

मुआवजे को पाने के लिए किसानों ने मुख्यमंत्री, सांसद, कलेक्टर समेत आलाधिकारियों के चक्कर लगाये लेकिन आज तक इन किसानों को मुआवजा नही मिल पाया है, जिससे नाराज किसानों ने आगामी लोकसभा चुनाव के बहिष्कार की घोषणा कर दी है।इस सिंचाई परियोजना में जशपुर राजपरिवार की भी जमीन अधिग्रहित की गई है जिसमे भाजपा के दिग्गज और दिवंगत नेता दिलीप सिंह जूदेव, राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव तक के नाम मुआवजे की सूची में शामिल हैं लेकिन इन दिग्गजों के नाम होने के बावजूद अधिकारी आज तक किसानों को मुआवजा नही दे पाए।

अब जिले के नए कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने इस मामले में अधिकारियों को जल्द की किसानों को मुआवजा वितरित करने के निर्देश दिए हैं।

यह अपनी तरह का बिल्कुल अनोखा मामला है जिसमें तत्कालीन भाजपा के बड़े नेताओं को भी मुआवजे की राशि नहीं मिली ऐसे में आम किसानों के राहत की उम्मीद भला कैसे की जा सकती है

error: Content is protected !!
Letest
सीपत में फिर दबंगई! शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो मामा-भांजे को डंडे, बेल्ट और पाइप से जानवरों की तरह... 82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख,