क्राईमरेल

41 किलो 750 ग्राम गांजा के साथ 03 महिला आरोपियों की गिरफ्तारी

उदय सिंह

यात्रियों के सुरक्षित, आरामदायक और भयमुक्त यात्रा सुनिश्चित करने की दिशा में मंडल संरक्षा विभाग द्वारा बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। इसके साथ ही साथ गुमशुदे बच्चों का बचाव, यात्रियों की सहायता आदि जैसा कार्य भी रेलवे सुरक्षा बल द्वारा किया जा रहा है। नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने की दिशा में भी मंडल रेलवे सुरक्षा बल द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है।

इसीक्रम में दिनांक 2 जून को उसलापुर पोस्ट प्रभारी वीरेन्द्र कुमार को जानकारी मिली कि कलमीटार स्टेशन से नशीली पदार्थ लेकर 03 महिलाएं शहडोल के लिए यात्रा करने जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के आधार पर त्वरित कार्यवाही करते हुए मंडल सुरक्षा आयुक्त आर.के.शुक्ला के मार्गदर्शन में उक्त स्टेशन में तलाशी हेतु 06 सदस्यीय टीम गठित की गई जिसमें दो महिला आरक्षक भी शामिल थे। टीम के सभी सदस्य कलमीटार स्टेशन पहुंचे तथा खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान 3 महिलाओं को 8 बैग में गांजा, वजन 41 किलो 750 ग्राम कीमत लगभग 02 लाख 05 हजार के साथ आरोपियों को एनडीपीएस अधिनियम की धारा 50 के तहत गिरफ्तार किया गया। बरामद सामान को जब्त कर आरोपी को सम्पूर्ण कागजात के साथ आगे की कानूनी प्रक्रिया हेतु जीआरपी बिलासपुर को सौपा गया।

उल्लेखनीय है कि एनडीपीएस अधिनियम के तहत सर्चिंग एवं सीज करने का अधिकार रेलवे सुरक्षा बल को 01 महीने पहले ही प्राप्त हुआ है। अधिकार प्राप्त होते ही मंडल सुरक्षा आयुक्त आर.के.शुक्ला के मार्गदर्शन में मंडल सुरक्षा विभाग द्वारा गाडियों एवं स्टेशनों में गांजा की तस्करी को रोकने हेतु विशेष अभियान चलाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...