बिलासपुर

आईपीएल मैच में सट्टेबाजी का दौर जारी…ACCU और तोरवा पुलिस के हाथ लगा एक आरोपी

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना प्रभारियों और ACCU युनिट को IPL क्रिकेट मैच 2022 के सीजन में, मैच के दौरान सट्टा संचालित करने वालों एवं इस कारोबार में संलिप्त लोगों की पतासाजी कर कार्यवाही करने के साथ ही क्रिकेट सट्टा पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने के संबंध में कार्यवाही करने निर्देशित किया गया था। इस कड़ी में ACCU टीम प्रभारी को सूचना मिली कि थाना तोरवा क्षेत्र हेमुनगर के बंधवापारा स्थित एक मकान में एक ब्यक्ति सनराइजर्स हैदराबाद बनाम लखनऊ सुपर जॉइंट के बीच चल रहे मैच में सट्टा का संचालन कर रहा है। जिस पर ACCU टीम व थाना तोरवा की संयुक्त टीम के द्वारा मुखबीर द्वारा बताए स्थान पर जाकर रेड कार्यवाही किया गया। रेड कार्यवाही के दौरान एक ब्यक्ति उपस्थित था, जिससे पूछताछ करने पर अपना नाम इंद्रकुमार जयसिंघानी निवासी हेमुनगर का होना बताया। टीम के सदस्यों द्वारा उसके पास रखे मोबाईल फोन को चेक करने पर ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालित करना पाया गया। जिसपर उक्त सटोरिया को गिरफ्तार कर *उसके कब्जे से नगद 1,06,000/- रुपये, दो नग एंड्रायड मोबाइल फोन, एक नग टी व्ही, एक सेट टॉप बॉक्स जप्त कर थाना तोरवा में आरोपी के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...