कोटा

कोटा:- ट्रैक्टर से महिला को कुचलने वाला आरोपी गिरफ्तार… शराब के नशे में चला रहा था वाहन

उदय सिंह

बिलासपुर – चौकी बेलगहना थाना कोटा क्षेत्र में एक महिला की ट्रैक्टर दुर्घटना में मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। यह हादसा 16 अप्रैल 2025 की रात हुआ, जब आरोपी राजू बैगा 36 वर्ष, निवासी बहेरामुड़ा ने शराब के नशे में तेज व लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए महिला तिलबाई पोर्ते को कुचल दिया। हादसे में महिला की मौके पर ही मृत्यु हो गई। मिली जानकारी के अनुसार, मृतका की बेटी कलाबाई पोर्ते ने घटना की रिपोर्ट दर्ज कराई थी,

जिसके बाद पुलिस ने मर्ग क्रमांक 00/35 धारा 194 बीएनएसएस तथा अपराध क्रमांक 358/2025 धारा 105 BNS के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भा.पु.से.) को घटना से अवगत कराते हुए, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी कोटा नुपूर उपाध्याय के निर्देशन में आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की गई।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने शराब के नशे में बिना हेडलाइट जलाए ट्रैक्टर चलाने की बात कबूल की। मेडिकल जांच में भी शराब सेवन की पुष्टि हुई। जांच में मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत भी अपराध सिद्ध पाया गया। आरोपी को 17 अप्रैल 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है।

इस संपूर्ण कार्रवाई में चौकी प्रभारी उप निरीक्षक भावेश शेंडे, एएसआई मोतीलाल सूर्यवंशी, आरक्षक ईश्वर नेताम, कौशल बिंझवार, अंकित जायसवाल व विजेंद्र कोल की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्... चुनावी रंजिश में उपसरपंच को धमकी... इस्तीफे के लिए बनाया दबाव, दो आरोपी गिरफ्तार 19 साल से बिलासपुर में रह रहा था बांग्लादेशी, फर्जी दस्तावेजों का खुलासा...एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, पुलिस ट्रांसफर:- 22 पुलिस कर्मियों का तबादला...एसआई, एएसआई और कांस्टेबल हुए इधर से उधर, शासकीय खाते से 26.87 लाख का अनाधिकृत ट्रांजेक्शन.. बैंक क्लर्क गिरफ्तार,