अवर्गीकृत

तोरवा में जेसीबी से खोदी जा रही थी नाली कि तभी मकान भरभरा कर गिर पड़ा

आलोक

इन दिनों पुराना पावर हाउस से लेकर तोरवा जगमल चौक तक सड़क और नाले का निर्माण किया जा रहा है। जेसीबी की मदद से सड़क के दोनों ओर नालियां खोदी जा रही है ।इसी कोशिश में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा हो गया । तोरवा में गुरुनानक चौक से आगे याक्स टेलर के बगल में मौजूद झोपड़ी नुमा खंडहर मकान की कमजोर दीवारें जेसीबी से नाली खुदाई के दौरान ढह गई ।

यह तो सौभाग्य था कि उस मकान में कोई रह नहीं रहा था नहीं तो फिर जनहानि मुमकिन थी। बारिश का मौसम होने की वजह से मिट्टी गीली है और दीवारें सीपेज ग्रस्त। इसी दौरान लापरवाही पूर्वक ठेकेदार के कर्मियों द्वारा नाली खुदाई किए जाने के चलते मकान के सामने का हिस्सा भरभरा कर गिर पड़ा। जिस मकान की दीवारें ढही है, उस मकान में बरसों से कोई नहीं रह रहा और आसपास के लोग भी नहीं जानते कि मकान किसका है। पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा इस नाले का निर्माण कराया जा रहा है । इस ठेकेदार पर भी स्थानीय पार्षद दिनेश देवांगन ने आरोप लगाया कि उन्हें बगैर सूचना दिए ही उनके वार्ड में काम किया जा रहा है।

इस कारण से यह दुर्घटना हुई है। वार्ड क्रमांक 38 के पार्षद दिनेश देवांगन ने इसकी शिकायत महापौर से लेकर निगमायुक्त को करने की बात कही है। आपको बता दें , तोरवा क्षेत्र में पिछले 6 महीने से निर्माण कार्य चल रहा है। कछुआ गति से हो रहे निर्माण से यहां के रहवासी परेशान हैं और अब तो ठेकेदार के कर्मचारियों द्वारा की जा रही लापरवाही का खामियाजा भी लोगों को भोगना पड़ रहा है। यहां मकान ढहने के बाद ठेकेदार और कर्मचारी गायब हो गए। फिलहाल मकान मालिक को इसकी सूचना नहीं मिली है , इसलिए उनके द्वारा कोई वैधानिक कार्यवाही भी नहीं की गई है। वहीं आसपास के लोगों में इस घटना के बाद आक्रोश देखा जा रहा है। जिन्होंने पीडब्ल्यूडी के ठेकेदार और उनके कर्मचारियों पर लापरवाही पूर्वक काम करने और लोगों की बातों को ना सुनने का आरोप लगाया है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...