रायगढ़

जमीन विवाद में बाप- बेटे ने मिलकर ग्रामीण को उतारा मौत के घाट….कुल्हाड़ी और लाठी से किया हमला,

भुवनेश्वर बंजारे

रायगढ़ – जमीन विवाद के बाद ग्रामीण कि हत्या के मामले में लैलूंगा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 17 जून 2025 को ग्राम केशला के भैंसामुड़ा खेत में एक व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना लैलूंगा पुलिस को मिली थी। जहा मौके पर पहुंच मृतक की पहचान ग्राम केशला निवासी बजरंग दास महंत के रूप में की गई। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने पाया कि मृतक के सिर और शरीर पर धारदार हथियार से गंभीर चोट के निशान थे। जिसके आधार पर मामले में धारा 101(3) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान पुलिस ने मृतक के वारिसानों, गांव के लोगों से पूछताछ किया गया जिसमें जानकारी मिली कि मृतक बजरंग दास और अर्जुन दास महंत के बीच पिछले एक वर्ष से खेत की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। घटना वाले दिन बजरंग दास खेत पर कांवर, टांगी और पानी की बोतल लेकर काम करने गया था, जहां पहले से घात लगाए ग्राम केशला निवासी अर्जुन दास और उसका पुत्र राजकुमार महंत मौजूद थे। जिन्होंने जमीन विवाद को लेकर उसे टांगी और लकड़ी से गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ़्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक इगेश्वर यादव, सहायक उपनिरीक्षक हेमंत कश्यप, प्रधान आरक्षक रामरतन भगत, नंद कुमार पैंकरा, आरक्षक इलियास व नेहरू लकड़ा की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...