बिलासपुर

कलेक्टर ने आदिवासी बहुल ग्रामों का किया सघन दौरा… शिक्षा, स्वास्थ्य, राशन वितरण और आवास जैसी मूलभूत सुविधाओं का लिया जायजा,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर संजय अग्रवाल ने आज कोटा विकासखंड के कई सुदूरवर्ती आदिवासी बहुल गांवों का सघन दौरा किया। जिला पंचायत सीईओ संदीप अग्रवाल भी इस अवसर पर साथ थे।निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में अनियमितता मिलने पर संबंधित सीडीपीओ रुचि श्याम, पर्यवेक्षक कीर्ति नोर्गे और आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुमन शुक्ला को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने सेंदरी,बांसाझाल, टाटीधार, आमगोहन ,लूफा, मझगांव सहित अन्य गांवों का दौरा कर वहां की जमीनी हकीकत का जायजा लिया।

इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनी और अधिकारियों को त्वरित समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने स्वास्थ्य, शिक्षा, राशन वितरण सड़क और पेयजल जैसी मूलभूल सुविधाओं की स्थिति का निरीक्षण किया।
कलेक्टर ने दौरे की शुरुआत सेंदरी स्थित स्कूल से की। 12 वीं और 10वीं के परीक्षा परिणाम पर असंतोष जताया। परीक्षा परिणाम क्रमशः 85 और 70 प्रतिशत आया है। उन्होंने कहा कि परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत आना चाहिए। सभी शिक्षकों से वन टू वन चर्चा का कारण जानने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि शिक्षा की गुणवत्ता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बच्चों को अपना बच्चा मानकर उन्हें पढाएं। एक्स्ट्रा क्लासेज लेकर बच्चों को पढ़ाने कहा। उन्होंने कक्षा 4 थीं के बच्चों से आत्मीय चर्चा की। निरीक्षण के दौरान बांसाझाल आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों की उपस्थिति बहुत कम पाई गई। कार्यकर्ता आंगनबाड़ी केंद्र में मौजूद भी नहीं थी। यहां दर्ज संख्या 35 है लेकिन दो ही बच्चे केन्द्र में आए थे। आंगनबाड़ी सहायिका रजिस्टर भी नहीं दिखा पाई। कलेक्टर ने सीडीपीओ , पर्यवेक्षक और कार्यकर्ता को नोटिस जारी करने कहा है।
उन्होंने लूफा में सीएससी का भी निरीक्षण किया। ग्रामीणों ने बताया कि यह बहुत सुविधा जनक हैं। इससे हमें सहूलियत हो रही है। उन्होंने लूफा में ही सुपेत ध्रुव की बाड़ी में बनाए गए डबरी का जायजा लिया। 3 लाख रुपए की राशि से यह डबरी स्वीकृत हुई है। वे अब इसमें मछली पालन कर रहे हैं। कलेक्टर ने सब्जीकी खेती करने की सलाह दी।

इस दौरान पीएम जनमन योजना के हितग्राही रामभगत बैगा आदिवासी परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने उनके नए बने पीएम जनमन आवास का मुआयना भी किया। परिवारजनों ने कलेक्टर को बताया कि इसके पहले मिट्टी की झोपड़ीनुमा मकान में रहते थे। उन्हें सरकार की अन्य योजनाओं का भी लाभ मिल रहा है।
कलेक्टर ने आमगोहन में जल संरक्षण के लिए किए जा रहे इंजेक्शन वेल तकनीक का स्थल निरीक्षण किया। अन्य गांवों में भी इसी तरह से जल संरक्षण के लिए कार्य करने कहा। कलेक्टर ने इसके आगे टाटीदर गांव में राशन दुकान का जायजा लिया। राशन वितरण की व्यवस्था पर संतुष्टि जाहिर की। कलेक्टर ने जनमन योजना के तहत 60 लाख की लागत से बनाए जा रहे बहुद्देशीय विकास केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां आंगनवाड़ी केंद्र, कौशल विकास केंद सहित अन्य सुविधाएं एक साथ ग्रामीणों को मिलेंगी। कलेक्टर ने इसका निर्माण कार्य पूरी गुणवत्ता के साथ जल्द पूराकरने कहा। एसडीएम नितिन तिवारी, एपीओ प्रमिल लठारे , सीईओ जनपद युवराज सिंहा सहित ग्रामीण जन उपस्थित थे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत...