बिलासपुर

पीट- पीटकर बुजुर्ग की हत्या करने वाले दोनो आरोपी गिरफ्तार… पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – थाना हिर्री क्षेत्र में हुई एक गंभीर हत्या के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। घटना दिनांक 19 जून 2025 को शाम लगभग 6:40 बजे की है जब ग्राम अटर्रा में रामलाल बघेल मंदिर के पास गाली-गलौज कर रहा था। जब उसे मना किया गया तो वह और उसका भाई जीवन बघेल प्रार्थिया के घर के आंगन में घुस आए और अश्लील गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर दोनों ने मिलकर प्रार्थिया के पति रामशंकर निषाद के साथ मारपीट की। घटना को देखते हुए प्रार्थिया का ससुर प्यारे लाल निषाद और बेटी बीच-बचाव करने आये तो उन्हें भी लाठी से पीटा गया। इस दौरान ससुर जमीन पर गिर पड़ा और दोनों आरोपियों ने उन्हें लाठी से मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल ससुर को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हिर्री पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों रामलाल बघेल 31 वर्ष और जीवन बघेल 22 वर्ष को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने अपना अपराध स्वीकार किया। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है, लेकिन पुलिस की तत्परता से स्थिति नियंत्रण में है।
पुलिस ने आरोपियों पर धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर सेंट्रल जेल में बड़ा हादसा: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने गैसीफायर भट्ठी में कूदकर दी जान,... फेसबुक पर दोस्ती, फिर करोड़ों के मुनाफे का झांसा... वकील से 47.60 लाख की साइबर ठगी, सरकंडा थाने में ... ट्रेन में ऐसे उड़ाते थे लाखों के जेवर... 'पेपर गैंग' के 6 शातिर चढ़े आरपीएफ-जीआरपी के हत्थे, 2.74 ला... VIDEO रतनपुर:- इंस्टाग्राम रील ने पहुंचाया सलाखों तक! अदरौली पकड़ने का वीडियो वायरल, साइबर ट्रेसिंग ... सर्व राजपूत क्षत्रिय समाज कोटा की नई कार्यकारिणी घोषित, ठाकुर प्रेम सोमवंशी बने अध्यक्ष, समाज हित और... 20 महीने से न किराया, न ट्रक... 44 लाख बकाया, कारोबारी की शिकायत पर मामला दर्ज बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत...