बिलासपुर

बिलासपुर:- नौकरी लगाने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिया गया…. दो आरोपीयो के खिलाफ मामला दर्ज

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन में मोनिषा सिंह ने नौकरी लगाने का झांसा देकर बड़ी रकम की ठगी करने वाले दो लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी रजत कुमार गुप्ता एवं प्रिया देशमुख के खिलाफ धारा 3(5)-BNS, 318(4)-BNS, 338-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मोनिषा सिंह 26 वर्ष, निवासी हेमुनगर बिलासपुर ने शिकायत में बताया कि वर्ष 2023 से 2024 के बीच आरोपी रजत गुप्ता और प्रिया देशमुख ने स्वास्थ्य विभाग, प्रयोगशाला परिचारक, भृत्य एवं सीएसईबी जैसे शासकीय पदों पर नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे और उनके परिचितों से करीब 50 लाख रुपये की ठगी की। प्रिया देशमुख स्वयं स्वास्थ्य विभाग में कार्यरत है जबकि रजत गुप्ता के बारे में उसने दावा किया था कि वह सीएम हाउस में अधिकारी है।मोनिषा सिंह ने खुद 17.50 लाख रुपये, जबकि उनके परिचित संतोष कुमार बंजारे, गौतम बाई कुर्रे, आकाश शर्मा, ज्योतिष कुमार घृतलहरे एवं श्यामा देवी पात्रे ने क्रमश: 2 लाख से 12.5 लाख तक की राशि नौकरी की उम्मीद में दी थी। इन सभी को फर्जी नियुक्ति पत्र दिए गए और बार-बार आश्वासन देकर उन्हें बरगलाया गया। शिकायत में उल्लेख है कि प्रिया देशमुख और रजत गुप्ता ने कई बार रकम नगद एवं बैंक ट्रांजेक्शन के माध्यम से ली, जिसकी रसीदें व स्टेटमेंट जरूरत पड़ने पर उपलब्ध कराई जा सकती है। ठगी के कारण सभी पीड़ित आर्थिक रूप से बेहद परेशान हो चुके हैं। किसी ने कर्ज लिया, किसी ने जेवर व जमीन बेचकर रकम दी, लेकिन अब तक नौकरी भी नहीं लगी और न ही पैसा वापस मिला है।पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
82 लाख की ठगी का बड़ा खेल! ‘राष्ट्रीय पार्टी’ में पद दिलाने का झांसा, फेसबुक दोस्ती से जाल, ब्लैकमेल... VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ...