सक्ती

अवैध शराब के मामले में लेन देन की शिकायत… आरक्षक निलंबित, पुलिस अधीक्षक ने की तत्काल कार्रवाई,

रमेश राजपूत

सक्ती – थाना मालखरौदा में पदस्थ आरक्षक 109 भागवत श्रीवास को अवैध शराब के मामले में कार्रवाई के दौरान रिश्वत लेने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह निर्णय पुलिस अधीक्षक, जिला सक्ती द्वारा लिए गए आदेश के तहत लिया गया है।मिली जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र में अवैध शराब संबंधी कार्रवाई के दौरान श्रीवास द्वारा पैसों के लेन-देन की शिकायत प्राप्त हुई थी। प्रथम दृष्टया आरोप की पुष्टि होने पर यह कृत्य विभागीय गरिमा के प्रतिकूल पाया गया।

पुलिस अधीक्षक ने इसे अनुशासनहीनता मानते हुए श्रीवास को 26 जून 2025 से निलंबित कर रक्षित केंद्र सक्ती में संबद्ध कर दिया है। निलंबन अवधि में वह नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता के पात्र रहेंगे।मामले की जांच के लिए उप पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अंजली गुप्ता को नामित किया गया है। उन्हें 5 दिवस के भीतर जांच रिपोर्ट समस्त साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,