बिल्हा

करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत…परिवार में छाया मातम

उदय सिंह

बिलासपुर – बिल्हा थाना क्षेत्र के ग्राम खपरी में गुरुवार सुबह करंट की चपेट में आने से एक ग्रामीण की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की पहचान 45 वर्षीय रामलाल पटेल के रूप में हुई है। मिली जानकारी के अनुसार, रामलाल पटेल रोज की तरह अपने घर के पास स्थित बोरवेल में मोटरपंप चालू करने गया था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसे के समय वह अकेला था, लेकिन शोर सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और तुरंत उसे सिम्स अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। रामलाल पटेल अपने पीछे पत्नी सहित छह बच्चों का भरा-पूरा परिवार छोड़ गया है, जिनमें चार बेटे और दो बेटियां शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि रामलाल ईंट भट्ठे में मजदूरी करता था, जो मेहनतकश और मिलनसार व्यक्ति था। उसकी असामयिक मृत्यु से पूरा गांव स्तब्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...