बिल्हा

रेलवे ट्रैक के पास बाइक खड़ी कर ट्रेन के सामने कूदा युवक… मौके पर हुई दर्दनाक मौत,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी – निपानिया के बीच बाइक कों रेलवे ट्रैक के पास खड़ीकर एक युवक ट्रेन के सामने कूद गया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा थाना क्षेत्र अंतर्गत दगौरी – निपानिया रेल लाइन पर गुरुवार रात 9:30 बजे के आसपास एक युवक पल्सर बाइक क्र. CG 22 AF 6294 में सवार होकर पहुंचा जो अपनी बाइक को रेलवे ट्रैक के बाहर खड़ी कर दगौरी निपानिया रेलवे ट्रैक अपलाइन में गुजर रही ट्रेन के सामने कूदकर अपनी जान दे दी, घटना की सूचना ट्रेन चालक ने स्टेशन मास्टर को दी जिन्होंने इसकी सूचना बिल्हा पुलिस को दी, घटनास्थल में पहुंची पुलिस ने अज्ञात मृतक युवक के बारे में जानकारी जुटाने का प्रयास किया,

जिसके जेब से मिले आधार कार्ड और गाड़ी की आरसी बुक सहित बगल में मोबाइल पड़ा हुआ था जिससे जानकारी मिली कि मृतक युवक का नाम असवंत गिर पिता भानु गिर उम्र 25 वर्ष है जो बलौदाबाजार जिले के ग्राम चितचोर (बोरसी) थाना बलौदाबजार का रहने वाला है जो एक प्लांट में काम करता था। युवक यहां कैसे पहुंचा और आत्महत्या जैसा कदम क्यों उठाया यह पुलिसिया जांच में स्पष्ट होगा, फिलहाल पुलिस शव को पोस्टमार्टम के पश्चात परिजनों को सौप आगे की जांच कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...