सीपत

विश्व पर्यावरण दिवस पर एनटीपीसी सीपत कर रहा 12 लाख से अधिक पौधारोपण… पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रतिबद्ध

उदय सिंह

सीपत – एनटीपीसी सीपत में विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन किया गया, जिसकी शुरुआत प्रभात फेरी से हुई, जिसमें पर्यावरण संरक्षण के प्रति सार्वजनिक जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से कर्मचारियों और स्थानीय निवासियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।बालिका सशक्तिकरण अभियान की बालिका और अप्रेंटिस प्रशिक्षुओं ने नुक्कड़ नाटकों का प्रदर्शन कर पर्यावरण संरक्षण के संदेश को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। परियोजना प्रमुख विजय कृष्ण पांडे ने अपने संबोधन में एनटीपीसी सीपत और एनटीपीसी द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति किए जा रहे पहल का उल्लेख किया। साथ ही साथ उन्होने जल संरक्षण और जैव विविधता को बनाए रखने और कृषि उत्पादकता का समर्थन करने में विभिन्न जीव के महत्व को रेखांकित किया।

इस अवसर पर परियोजना प्रमुख तथा श्रीजित कुमार, महाप्रबंधक (सीपीजी-2) ने उपस्थित सदस्यों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ दिलाई। इसके अलावा रविन्द्र कुमार, निदेशक प्रचालन एनटीपीसी लिमिटेड द्वारा जारी जो पर्यावरण संरक्षण संदेश को पढ़ा। इस कार्यक्रम में अनिल शंकर शरण, महाप्रबंधक (प्रचालन एवं अनुरक्षण) महाप्रबंधकगण, संगवारी महिला समिति के वरिष्ठ सदस्या तथा बड़ी संख्या में अधिकारीगण, यूनियन व एशोसिएशन के प्रतिनिधि तथा कर्मचारियों सम्मिलित हुए।

तत्पश्चात पर्यावरण प्रबंधन विभाग द्वारा वृहत स्तर पर मियावाकी पद्धति के द्वारा उच्चभट्टी गांव में 32,000/- पौधारोपण की पहल करते हुए परियोजना प्रमुख तथा वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। इसके अलावा एनटीपीसी सीपत के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों द्वारा रांक ग्राम में सरपंच प्रतिनिधि के साथ मिलकर पेड़ लगाए, जो हरित आवरण बढ़ाने में सहायक होगा, इन प्रयासों द्वारा एनटीपीसी सीपत हरित राज्य के निर्माण तथा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में अग्रसर है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पु... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला...