छत्तीसगढ़बिलासपुर

26 फरवरी को भाजपा मनाएगी कमल ज्योति संकल्प ,घर के आंगन में कमल की रंगोली बनाकर किए जाएंगे दीप प्रज्वलित

बिलासपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे मंगलवार की शाम को एक बार फिर दिवाली जैसा नजारा बना दे

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

विधानसभा चुनाव में मिली शिकस्त के बाद एक बार दोबारा भारतीय जनता पार्टी मजबूती के साथ वापसी करने के इरादे में नजर आ रही है। लगातार बैठकों का सिलसिला जारी है और अलग-अलग कार्यक्रमों के माध्यम से कार्यकर्ताओं को रिचार्ज किया जा रहा है। 27 फरवरी को होने वाले क्लस्टर स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करने जहां केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह बिलासपुर आ रहे हैं तो वहीं भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम मना रही है। इस कार्यक्रम के तहत सभी भाजपा कार्यकर्ता शाम 6:30 बजे से कमल ज्योति संकल्प कार्यक्रम के तहत अपने अपने घरों के सामने कमल की रंगोली बनाकर दीए जलाएंगे , वहीं मंडल स्तर पर विशाल कमल रंगोली बनाकर समूह में दीए जलाने के निर्देश भी पार्टी नेताओं ने दिए हैं । दिवाली पर तो रंगोली बनाने और प्रदीप जलाने की परंपरा रही है अब उसी परंपरा को भारतीय जनता पार्टी ने अपनाते हुए दिवाली जैसा नजारा बनाने का आवाहन अपने कार्यकर्ताओं से किया है। शीर्ष स्तर से कार्यकर्ताओं को यह निर्देश भी दिए गए हैं कि वे कमल ज्योति संकल्प के साथ सभी मतदाताओं को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की उपलब्धियां की जानकारी भी दे कर आगामी लोकसभा चुनाव के लिए उनसे भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करें । विधानसभा चुनाव में मिली पराजय की समीक्षा में ऐसी बात उभर कर आई थी कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं की उपेक्षा की है, शायद यही वजह है कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने उन्हें अभी से जिम्मेदारियां सौंपी जा रही है। बिलासपुर में भाजपा जिला अध्यक्ष रजनीश सिंह ने सभी भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से आग्रह किया है कि वे मंगलवार की शाम को एक बार फिर दिवाली जैसा नजारा बना दे।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ... इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-...