बिलासपुर

पिता की प्रताड़ना से पुत्री ने की थी आत्महत्या…2 साल बाद फरार पिता गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – पिता के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या करने वाली युवती के आरोपी पिता को सिरगिट्टी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना के दो साल बाद पुलिस ने आरोपी को सलाखों के पीछे भेजने में सफलता पाई है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी थाना क्षेत्र अंतर्गत जय हिन्द नगर आवास सिरगिट्टी निवासी ममता सिंह ने 16 मार्च 2022 को आत्महत्या कर ली थी। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी थी इस दौरान पता चला कि मृतिका ममता ने अपने पिता चुरावन सिंह राजपूत के प्रताड़ना से तंग आकर आत्महत्या जैसी घटना को अंजाम दिया था। इधर घटना के बाद से ही आरोपी पिता फरार चल रहा था जिसकी तलाश लगातार सिरगिट्टी पुलिस कर रही थी इसी दौरान आरोपी के ठिकाने का पता चलते ही पुलिस ने मौके पर दबिश देकर आरोपी पिता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक भारती मरकाम, प्र.आर विरेन्द्र धनकर, आरक्षक अभिजीत सिंह एवं विरेन्द्र राजपूत की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...