रतनपुर

रतनपुर में 20 फीट गहरे कुएं में गिरा सांड…. गौ सेवकों और नगरकर्मियों की सूझबूझ से सकुशल निकाला गया बाहर

जुगनू तंबोली

रतनपुर – नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 4 शिक्षक कॉलोनी में सोमवार को एक सांड 20 फीट गहरे कुएं में गिर गया। घटना की खबर फैलते ही इलाके में हड़कंप मच गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। जानकारी मिलते ही गौ सेवक और नगरपालिका के कर्मचारी मौके पर पहुंचे और सांड को बचाने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। सांड को सुरक्षित बाहर निकालना किसी चुनौती से कम नहीं था, क्योंकि कुआं काफी गहरा था और सांड नीचे बुरी तरह फंसा हुआ था।

इस दौरान नगरपालिका के सफाई कर्मचारी देव सोनखरे ने अदम्य साहस का परिचय देते हुए अपनी जान की परवाह किए बिना कुएं में उतरने की हिम्मत दिखाई। झूले और रस्सियों की मदद से वे नीचे उतरे और काफी मशक्कत के बाद सांड को रस्सी से बांधने में सफल हुए। इसके बाद मौजूद लोगों ने मिलकर सांड को ऊपर खींचकर सुरक्षित बाहर निकाला। घटना की सूचना मिलते ही गौ सेवक प्रदीप ठाकुर,

वार्ड क्रमांक 5 के पार्षद मनोज पाटले और वार्ड क्रमांक 4 के पार्षद सुनील अग्रवाल मौके पर पहुंचे और रस्सी, ट्रैक्टर व अन्य उपकरणों की व्यवस्था कर तत्काल रेस्क्यू शुरू कराया। रेस्क्यू कार्य में संतोष शर्मा, ध्रुव तंबोली, रियाज खोखर, मुकेश जोशी सहित बड़ी संख्या में लोगों ने सहयोग किया।सांड को सुरक्षित बाहर निकालने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और नगरपालिका कर्मी देव सोनखरे के साहस की सराहना की।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ...