रतनपुर

गुप्त नवरात्र आज से प्रारंभ…मां महामाया मंदिर में घट स्थापना कर की गई विशेष पूजा अर्चना

जुगनू तंबोली

रतनपुर – धार्मिक नगरी रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर मे आषाढ़ शुक्ल गुप्त नवरात्रि महोत्सव आज से प्रारंभ हो गया। महामाया मंदिर में नवरात्र के पहले दिन विशेष पूजा अर्चना के साथ घटस्थापना सप्तषती पाठ सहित विभिन्न अनुष्ठान भी शुरू हुआ जो 27 जून तक चलेगा।

प्राचीन आदि शक्ति मां महामाया देवी मंदिर में आज से आषाढ़ गुप्त नवरात्रि प्रारंभ हो गया है जो 19 जून से 27 जून तक चलेगा । माँ महामाया मंदिर में सुबह 7 बजे घट स्थापना कर विशेष पूजा अर्चना कर मंदिर के गर्भ गृह मे मुख्य ज्योति कलश प्रज्जवलित की गई। इसके साथ ही मंदिर परिसर में दुर्गा सप्तषती पाठ प्रारंभ हुआ। नवरात्र के 26 तारीख को अष्टमी व 27 तारीख को नवमी पूजन व हवन के साथ पूर्ण आहुती रात्रि 9 बजे की जाएगी।

वही मां महामाया टृस्ट के द्वारा नवरात्र के समापन के दिन कन्या भोज , ब्राम्हण भोज और सामूहिक प्रसाद का वितरण भी किया जायेगा। नवरात्र के दौरान सुबह 6 बजे प्रभात आरती व शाम 7 बजे से महाआरती होगी। मां दुर्गा का आशीर्वाद पाने के लिए वैसे तो सभी दिन मां का ध्‍यान लगाना चाहिए, लेकिन कुछ दिन ऐसे होते हैं,‍ जिनमें पूजा करने से विशेष फल मिलता है। जैसे साल में पड़ने वाली चैत्र और शारदीय नवरात्र।

इनके अलावा साल में दो नवरात्र और होते हैं, जिनका बहुत कम लोगों को ज्ञान है। ये हैं आषाढ़ और माघ मास के गुप्त नवरात्र के रूप में मनाया जाता है । कहा जाता है कि गुप्‍त नवरात्र तंत्र विद्या में विश्वास रखने वालों के लिए बहुत खास होती है। गुप्त नवरात्रि में तांत्रिक सिद्धियां प्राप्त की जाती है।

error: Content is protected !!
Letest
'वोट चोरी’ के आरोपों को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन… कलेक्टोरेट के सामने नारेबाजी और सांकेतिक पुतला दह... VIDEO:- सरकारी जमीन में ‘खनिज की लूट’! खजुरी नवागांव में 30 फीट तक खुदाई, रात में दौड़ रहे मशीन और ह... कोटा: कोरी डेम में डूबने से शिक्षा विभाग के कर्मचारी की मौत, पांच दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गया था... बिलासपुर :- चाकू से गोदकर युवक की हत्या! फदहाखार में पुरानी रंजिश ने लिया खूनी रूप, वारदात के बाद मह... विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला...