मल्हार

संदिग्ध अवस्था में युवक की पेड़ से लटकी हुई मिली लाश…. मल्हार चौकी पुलिस जुटी जांच में,

उदय सिंह

मल्हार – चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सरसेनी में मंगलवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब गांव के पास स्थित विद्या मंदिर स्कूल के समीप एक पेड़ पर युवक की लटकी लाश देखी गई। ग्रामीणों द्वारा पास जाकर देखने पर मृतक की पहचान गांव निवासी सूरज निषाद पिता संतोष निषाद उम्र लगभग 18 वर्ष के रूप में की गई। मृतक अपने ही शर्ट से बने फंदे में परसा पेड़ से लटका हुआ मिला। चौंकाने वाली बात यह रही कि शव घुटनों के बल बैठी अवस्था में था, जिससे प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या न होकर हत्या की आशंका को भी बल मिला है। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना मल्हार चौकी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

प्राथमिक जानकारी में सामने आया कि सूरज निषाद सोमवार शाम 7 बजे घर से निकला था और रातभर वापस नहीं लौटा। मंगलवार सुबह उसकी लाश संदिग्ध स्थिति में पेड़ से लटकी मिली। ग्रामीणों ने बताया कि सूरज गांव में ही अपने दादा के साथ रहकर पढ़ाई कर रहा था और और इस वर्ष ग्राम इटवा पाली के स्कूल में प्रवेश लिया था। उसके माता-पिता रोजगार के सिलसिले में गांव से बाहर रहते हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही युवक की मौत के सही कारणों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस ने हर एंगल से जांच की बात कही है और ग्रामीणों से पूछताछ भी की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...