तखतपुर

युवती से पहचान का फायदा उठा कर दैहिक शोषण का मामला, पुलिस ने शिकायत दर्ज होते ही आरोपी को पहुँचाया सलाखों के पीछे

तखतपुर टेकचंद कारडा

तखतपुर- बिलासपुर के पूर्व पार्षद के कार्यालय में गई युवती से परिचय बनाकर वहां काम कर रहे युवक ने झांसे में लेकर अनाचार की घटना को अंजाम किया, पुलिस ने धारा 376 के तहत अपराध पंजीबद्ध पर युवक को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थीया ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह 1 वर्ष पूर्व तोरवा बिलासपुर में रहती थी जो 1 वर्ष पूर्व ही पार्षद कार्यालय तोरवा अपने निजी काम से गई थी जहां गोविंद सूर्यवंशी से जान पहचान हुई और उसी जान पहचान के चलते अगस्त वर्ष 2019 में गोविंद सूर्यवंशी प्रार्थिया के घर आजाद नगर तखतपुर आया और प्रार्थिया के मना करने के बावजूद उसके साथ शारीरिक संबंध बनाकर अनाचार किया तथा

प्रार्थिया को डरा धमका कर चला गया और लगातार धमकी देते हुए प्रार्थिया के साथ अनाचार करता रहा प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना तखतपुर में अपराध धारा 376 भादवी के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया, विवेचना के दौरान थाना प्रभारी पारस पटेल द्वारा थाना स्टाफ की टीम बनाकर मिथलेस सोनवानि रवि श्रीवास ने चंद घंटे में ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
बांसाझाल में पुलिया क्षतिग्रस्त, रतनपुर–पेंड्रा मार्ग पर यातायात बाधित... प्रशासन ने जारी किया वैकल्... कोटा: गौवंश के अवैध वध और मांस बिक्री के आरोप में दो गिरफ्तार... गोमांस के साथ हथियार जब्त, बिलासपुर:- परिवार को खत्म करने की धमकी, पोती से निकलवाए 14.50 लाख और 450 ग्राम सोना, सरकंडा पुलिस का... पचपेड़ी:- 10 दिन से लापता मछुआरा, शिवनाथ निगल गई या सिस्टम? तलाश ठप, परिजनों का फूटा गुस्सा, विशेष ख... शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार प्रेम संबंध और जमीन विवाद में महिला की हत्या... शव रेत में दफनाकर साक्ष्य मिटाने की कोशिश, 3 गिरफ्ता... VIDEO बिलासपुर - पेंड्रा मार्ग पर पुल टूटने से हुआ बड़ा हादसा…सवारी से भरी बस हुई हादसे का शिकार, आव... आतंकी हमले में जान गंवाने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिकों के परिवारों को आर्थिक संबल...सरकार देगी 20-20 ल... नकली पनीर बेचने वालों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी.... पूरे छत्तीसगढ़ में निर्माण और बिक्री पर तत्काल ... बंद कमरे में फंदे पर लटका मिला युवक! जोंधरा में निर्मल पटेल की संदिग्ध मौत से सनसनी,