बिलासपुर

तत्कालिन सिविल सर्जन और जेडी स्वास्थ्य मधुलिका सिंह पर गिर सकती है गाज, हाईकोर्ट ने दिए एफआईआर के आदेश…..चर्चित करोड़ो घोटाले का मामला

रमेश राजपूत

बिलासपुर- हाईकोर्ट ने बिलासपुर स्वास्थ्य विभाग में करोड़ो के भ्रष्टाचार के एक मामले में सुनवाई करते हुए तत्कालीन सिविल सर्जन और सीएचएमओ मधुलिका सिंह वर्तमान जेडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने आदेश जारी किए है। जिसके बाद अब उन पर कार्रवाई की गाज कभी भी गिर सकती है। गौरतलब है कि एक जनहित याचिका की सुनवाई करते हुए हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस पी. रामचंद्र मेनन और जस्टिस पी.पी. साहू की डबल बेंच ने यह आदेश जारी किया है, जनहित याचिका में कहा गया है कि सीएमएचओ कार्यालय की ओर से मितानिनों की नियुक्ति उनके प्रशिक्षण, दवा खरीदी सहित अन्य कार्यों के लिए चार करोड़ 90 लाख 35 हजार 371 रुपये खर्च किये गये थे,

जिसकी ऑडिट 7 जनवरी 2005 से 20 जनवरी 2005 के मध्य की गई थी, जिसकी रिपोर्ट आने पर पता चला कि शासन की ओर से जारी इस राशि की जमकर बंदरबाट की गई है। राशि की गड़बड़ी एक सितम्बर 2003 से 31 दिसम्बर 2004 के बीच की गई। इस पूरी जांच में यह तथ्य सामने आए है कि किसी के लिए अधिक भुगतान तो कई कार्यो के लिए लाखों खर्च करने का कोई हिसाब दर्ज नही है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...